भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, जब भी मैदान पर साथ होते हैं, फैंस के लिए वह किसी जादू से कम नहीं होता। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जीत के बाद दोनों का एक-दूसरे को गले लगाने वाला पल क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक पलों में से एक बन गया था।
अब इतने समय बाद, रोहित शर्मा ने एक शो के दौरान उस खास लम्हे पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उस वक्त उनके जहन में क्या चल रहा था।
रोहित ने फैमिली फुल हाउस शो में बातचीत करते हुए बताया कि 2015 से 2024 तक वे दोनों एक ही लक्ष्य के पीछे भाग रहे थे—आईसीसी ट्रॉफी। रोहित ने कहा, हम कई बार जीत के करीब पहुंचे, लेकिन हासिल नहीं कर पाए। 2015, 2019 और खासकर 2023 के उस फाइनल (19 नवंबर) को तो मैं याद भी नहीं करना चाहता।
रोहित ने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप जीतना उनके और विराट के करियर के लिए एक पड़ाव की तरह था। उन्होंने बताया, मुझे पता था कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा। विराट और मैंने इस बारे में पहले ही बात कर ली थी कि टूर्नामेंट के बाद हम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
उस जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जो इमोशनल बॉन्ड दिखा, उसका कारण उनकी सालों की मेहनत थी। रोहित ने आगे कहा, हमने इतने सालों तक विश्व कप का पीछा किया था। जब आखिरकार हम जीते, तो हमें समझ ही नहीं आ रहा था कि कैसे प्रतिक्रिया दें। वो पल सिर्फ मेहनत का फल नहीं, बल्कि एक लंबे सफर का अंत था।
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अब ये दोनों वनडे सीरीज में फिर से साथ नजर आएंगे। चर्चाएं तेज हैं कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह सकते हैं। फिलहाल, क्रिकेट फैंस इस जोड़ी को वनडे फॉर्मेट में एक बार फिर साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
ROHIT SHARMA ON VIRAT KOHLI & THOSE EMOTIONS WITH HIM AFTER WON 2024 T20 WC.❤️🥹 (Sony TV).
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 26, 2026
- The Journey & Pure bond of RoKo! pic.twitter.com/9a2L6WZqyN
टीम इंडिया को बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी छाया सस्पेंस
ढोल की थाप पर थिरका रोबोट: इंसानी डांसर्स को दी टक्कर, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
बैकुंठ के सामने नतमस्तक कोटा की मेयर: डोटासरा ने कहा- यह लोकतंत्र का अपमान, महापौर ने दी सफाई
एशियाई खेलों में संजू देवी का जलवा: ईरान को रौंदकर भारत ने जीता गोल्ड, सीएम साय ने की सीधी बात
एअर इंडिया का ‘नशेड़ी’ पायलट: ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट उड़ाने पहुंचा नशे में, यात्रियों की जान पर बन आई!
टीम इंडिया की नई फौज: वेस्टइंडीज सीरीज में यूपी-पंजाब का दबदबा, देखें किस राज्य से कौन है शामिल
33 स्टेशन, 39 सुरंगें और 201 पुल: ईरान ने तैयार किया 730KM का मेगा रेल कॉरिडोर, चीन भी हैरान!
ISRO में सिलेक्शन, 50 लोगों की टीम का लीडर: साहिल के पिता ने बयां किया बेटे की मौत का दर्द
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: 3 कोच के शीशे चकनाचूर, मची अफरातफरी
मुझे नजरबंद कर दिया गया : रैली से पहले ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, टीएमसी विधायक पर हमला