चंडीगढ़ के शांत वातावरण को शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने झकझोर कर रख दिया। हेड कांस्टेबल नितिन सिंह की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी बाहरी अपराधी पर नहीं, बल्कि उनके अपने 18 वर्षीय बेटे अरमान पर लगा है।
जमानत पर बाहर था आरोपी बेटा पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अरमान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। इस साल की शुरुआत में चंडीगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के मामले में अरमान मुख्य आरोपी था। पिता नितिन सिंह ने ही कानूनी प्रक्रिया के जरिए उसे जमानत दिलवाई थी, ताकि बेटा अपनी गलतियों से सबक ले सके।
शादी की जिद बनी मौत की वजह पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह अरमान की अपनी प्रेमिका से तुरंत शादी करने की सनक थी। 18 साल का अरमान अपने माता-पिता पर शादी का दबाव बना रहा था। हेड कांस्टेबल उसे लगातार समझा रहे थे कि कानूनन शादी की उम्र 21 वर्ष है और अभी उसे अपने भविष्य व लंबित केस पर ध्यान देना चाहिए।
तैश में आकर दबाया ट्रिगर शुक्रवार को इसी बात को लेकर घर में बहस छिड़ गई। जिद में अंधे हो चुके अरमान ने आपा खो दिया और घर में रखा हथियार उठाकर अपने ही पिता पर गोली चला दी। नितिन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
खाकी के नीचे छिपा एक बेबस पिता नितिन सिंह ने बेटे को सही रास्ते पर लाने की हर संभव कोशिश की थी। वे अक्सर कहते थे, 21 साल का हो जा, खुद तेरी शादी कराएंगे। लेकिन अरमान की बेलगाम सनक ने उस पिता की जान ले ली, जो उसे जेल की सलाखों से बाहर निकालकर एक बेहतर भविष्य देने के सपने देख रहा था।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। यह मामला एक बार फिर आधुनिक समाज में बच्चों की बेजा जिद और बिगड़ते संस्कारों पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।
VIDEO | Chandigarh: Nitin Singh, a head constable with the Chandigarh Police, was shot dead inside his house on Friday, with police arresting his 18-year-old son in connection with the crime, officials said.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
Armaan, who was released on bail in a case in which two brothers were… pic.twitter.com/SUuttKpPeo
गिल अभी सीख रहे हैं, पर जुनून में कोई कमी नहीं : शुभमन की कप्तानी पर बोले विराट कोहली
क्या आपको भी मिला है संडे को बैंक खुलने का मैसेज? जानिए हड़ताल और आपकी जेब का गणित
SIR विवाद पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: अब हर बैठक का एजेंडा और ब्योरा होगा सार्वजनिक
लव एंड वॉर में विक्की कौशल का खूंखार लुक: क्या रणबीर कपूर पर भारी पड़ेंगे विक्की?
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच , ईरान को धूल चटाकर जीता गोल्ड
शराब के नशे में धुत हुई दारुबाज बंदरिया, वाइन शॉप में घुसकर की ऐसी हरकत कि दंग रह गई दुनिया
लाहौर की पार्टी में गोरिल्ला का तहलका: डांस फ्लोर पर भारी-भरकम कॉस्ट्यूम में थिरकते दिखे कलाकार
विराट कोहली का संन्यास प्लान: क्या 2027 वर्ल्ड कप के बाद थम जाएगा रन मशीन का बल्ला?
33 घंटे 33 मिनट का महा-बंदोबस्त : पुणे पुलिस ने बिना थके लिखा सुरक्षा का नया अध्याय
36 हजार करोड़ का गंगा एक्सप्रेसवे बना स्वीमिंग पूल : पहली बारिश में ही डूबी करोड़ों की इंजीनियरिंग