बिग बॉस 20 का आने वाला वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। सलमान खान का इस बार का तेवर काफी सख्त है और उन्होंने कंटेस्टेंट्स के घटिया बर्ताव पर उनकी जमकर क्लास लगाई है।
रीति तिवारी पर बरसे सलमान प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा मुख्य रूप से रीति तिवारी पर फूटता नजर आ रहा है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई रोस्टिंग के नाम पर रीति ने काजी तौकीर और उदिति सिंह को नेशनल टीवी पर गंदी-गंदी गालियां दी थीं। सलमान ने इस व्यवहार को शो का अब तक का सबसे बेकार प्रदर्शन करार दिया है।
इनसिक्योरिटी पर घेरा सलमान ने रीति से तीखे सवाल किए। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि क्या वह काजी से जलती हैं और उनसे इनसिक्योर महसूस करती हैं? हालांकि, रीति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह महज उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं करती हैं। सलमान उनकी सफाई से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं दिखे और कहा कि उन्होंने गरिमा की सभी हदें पार कर दी हैं।
आसिफ खान की भी निकली हेकड़ी सलमान ने सिर्फ रीति को ही नहीं, बल्कि उनका साथ देने वाली पूरी गैंग को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने नसीहत दी कि बाकी कंटेस्टेंट्स रीति को रोकने के बजाय उनके गलत बर्ताव को बढ़ावा दे रहे थे।
इस दौरान सलमान ने आसिफ खान से कड़े लहजे में पूछा, आपकी अक्ल कहां गई थी? सलमान ने उनसे सवाल किया कि अगर ऐसी गालियां उनकी बहन के लिए इस्तेमाल की जातीं, तो क्या वह तब भी चुप रहते?
क्या बदलेगा गेम? सलमान की इस कड़ी फटकार के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स सदमे में हैं, वहीं दर्शकों को अब यह देखना है कि सलमान की इस क्लास के बाद रीति तिवारी अपनी रणनीति में कोई बदलाव करती हैं या नहीं।
🚨 Weekend Ka Vaar Promo: Salman Khan BASHED Rhiti Tiwari badly for her abusive remarks on Uditi and being Insecure of Qazi pic.twitter.com/HxV2NTaHsi
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 25, 2026
पुढच्या वर्षी लवकर या : लालबागचा राजाला निरोप देताना भावूक झाले अनंत अंबानी
यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप : विराट कोहली ने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र में सूखा संकट: 265 तालुकों में ड्रॉट घोषित, सरकार बोली- किसानों की दिवाली फीकी नहीं होने देंगे
ममता बनर्जी की रैली में जा रहे TMC विधायक पर हमला, कार पर फेंके अंडे और पत्थर
जमुई छेड़छाड़ कांड: आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फर्जी था एनकाउंटर
दरगहन में बाढ़ का कहर: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने संभाली कमान, घर-घर जाकर लिया पीड़ितों का हाल
एशियाई खेलों में संजू देवी का जलवा: ईरान को रौंदकर भारत ने जीता गोल्ड, सीएम साय ने की सीधी बात
एशियन गेम्स: भारत के 4 गोल्ड बनाम चीन का एक सुपरमैन , 19 साल के तैराक ने मचाई तहलका
पटियाला की यूनिवर्सिटी में भूत का साया या अफवाहों का बाजार? गर्ल्स हॉस्टल के हंगामे का सच
क्या शिखर धवन को पत्नी से ज्यादा रोहित शर्मा से है प्यार? वायरल वीडियो ने मचाई धूम