उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हरिद्वार के प्रति अपने गहरे लगाव को सार्वजनिक किया है। शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक और व्यक्तिगत आकांक्षाओं पर खुलकर बात की।
हरिद्वार से जुड़ाव मेरा स्वर्णिम काल हरीश रावत ने हरिद्वार को अपने जीवन का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 के बीच जब वे हरिद्वार के सांसद थे, वह उनके जीवन का स्वर्णिम काल था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, उम्र बढ़ रही है, लेकिन हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है।
अंतिम यात्रा की इच्छा पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी अंतिम इच्छा साझा करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि जीवन के अंतिम समय में उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के तौर पर निकले। उन्होंने कहा कि उनके मन में हरिद्वार से चुनाव लड़ने की तीव्र इच्छा है, लेकिन अंतिम निर्णय समय, स्वास्थ्य और तत्कालीन परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
राजनीतिक शिष्टाचार पर बोले रावत हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा उनकी सराहना किए जाने पर रावत ने इसे लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद एक-दूसरे के प्रति सम्मान और शिष्टाचार बनाए रखना जरूरी है। यह मुख्यमंत्री का बड़प्पन है।
चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल इस दौरान हरीश रावत ने राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संस्थाओं की साख पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और उनके खिलाफ महाभियोग की मांग तक कर डाली।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई चर्चा बता दें कि एक दिन पहले ही हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर सियासी हलचल तेज कर दी थी। उन्होंने कहा था कि उन पर हरिद्वार का कर्ज है और वे सेवा के जरिए उसे चुकाना चाहते हैं। अब हरकी पैड़ी पर उनकी उपस्थिति ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।
उम्र बढ़ रही है, मगर हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ रहा है। वर्ष 2009 से 2014 के उस हिस्से तक जब मैं लोकसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करता था, मेरे जीवन का स्वर्णिम काल था।
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) September 24, 2026
मतदाता और प्रतिनिधि के रूप में हम एक-दूसरे में इतने घुल-मिल गए थे, जिस प्रकार दूध… pic.twitter.com/v1JKPhJtCi
न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे! UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब
अलविदा बालू : वेलकम फेम दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन
अलविदा मुश्ताक खान: मशहूर एक्टर का अंतिम संस्कार, बेटी की सिसकियों से गमगीन हुआ माहौल
दिल मांगे मोर : हरिद्वार से आखिरी विदाई चाहते हैं हरीश रावत, भावुक अंदाज में बयां की इच्छा
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, BJP बोली- कौन है ये कॉकरोच पार्टी?
जहीर खान का मिशन IPL 2027 : CSK की विरासत और ऋतुराज की कप्तानी पर खोला बड़ा राज
UN में नेपाल के PM बालेन शाह की दो टूक: भारत-चीन को कहा शुक्रिया, हिमालयी आपदा को बताया वैश्विक चेतावनी
द व्वान : सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में मनीष पॉल ने मारी बाजी, कॉमेडी से चुराई सारी लाइमलाइट
दिल्ली की 100 अटल कैंटीन : ₹5 में भरपेट भोजन के साथ मिल रहा सम्मान
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाजी में भारत को झटका, ऐश्वर्य और नीरज खाली हाथ