भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्रिकेट के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम से होगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। सभी मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे के टिकट बिक्री शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर बिक गए, जो फैंस में रोहित और विराट की वापसी को लेकर दीवानगी को दर्शाता है।
विराट कोहली इस सीरीज में एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के बेहद करीब हैं। अपने वनडे करियर में अब तक 14,941 रन बना चुके विराट को 15,000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 59 रनों की दरकार है। अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
हिटमैन रोहित शर्मा भी एक बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। उनके नाम फिलहाल 11,895 वनडे रन दर्ज हैं। 12,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें केवल 105 रनों की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर लय में लौटे रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित और विराट के लिए अब वनडे ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मुख्य प्रारूप है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज उनके लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने के करीब है। दोनों ने मिलकर अब तक 982 रन की साझेदारी की है। सिर्फ 18 रन और बनाते ही यह जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1000 रन की पार्टनरशिप पूरी कर लेगी, जो कि एक नया कीर्तिमान होगा।
Virat Kohli and Rohit Sharma Partnerships Record against WI.
— The Cricket Chronicles (@HarshitKum65901) September 24, 2026
• Inngs: 15
• Runs: 982
• HS : 246
• Avg : 70.14
• 100s: 4
• 50s: 2
No pair has scored 1000 partnership runs against West Indies in ODIs. With just 18 more runs needed, Both have a big chance to create a new rec pic.twitter.com/uEvmpt2M0a
छत्तीसगढ़ में जल प्रलय: 72 घंटे की बारिश से डूबे शहर, नदियां खतरे के निशान के पार
बरेली: बारिश ने थाने को बनाया टापू , पानी में डूबा इज्जतनगर परिसर
क्या शिखर धवन को पत्नी से ज्यादा रोहित शर्मा से है प्यार? वायरल वीडियो ने मचाई धूम
एशियन गेम्स 2026: भारतीय शेरनियों का जलवा, कबड्डी के फाइनल में ईरान को पछाड़ जीता स्वर्ण
IIT बॉम्बे: साहिल वाकोडे मौत मामले में गरमाया माहौल, छात्रों का कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की मांग
क्या है फॉर्म 47 ? UN में भारत ने कैसे खोली पाकिस्तान की पोल
SIR विवाद पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: अब हर बैठक का एजेंडा और ब्योरा होगा सार्वजनिक
लव एंड वॉर में विक्की कौशल का खूंखार लुक: क्या रणबीर कपूर पर भारी पड़ेंगे विक्की?
मुंबई एयरपोर्ट पर सोने का अनोखा खेल : खाने के पैकेट में छिपाकर लाई गई 14.81 करोड़ की तस्करी
आईआईटी बॉम्बे छात्र मौत मामला: निष्पक्ष जांच के लिए छात्रों का कैंडल मार्च, प्रशासन पर बढ़ता दबाव