बिहार के जमुई कांड के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि समस्तीपुर से एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 56 सेकंड के वीडियो ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में कुछ मनचले एक नाबालिग लड़की के साथ सरेआम बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें खींचना पड़ा भारी, खौफ में बदला दिन पीड़ित नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ समस्तीपुर के डैम बाईपास इलाके में फोटोग्राफी और बातचीत के लिए गई थी। तभी वहां कुछ स्थानीय दबंग लड़कों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने सबसे पहले लड़की के साथ मौजूद युवक को धमकाया और मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया।
मिन्नतें करती रही लड़की, दरिंदे ढाहते रहे सितम अकेली पाकर दरिंदों ने लड़की को चारों तरफ से घेर लिया। वीडियो में लड़की बार-बार उन शोहदों से खुद को छोड़ने की मिन्नतें करती और गुहार लगाती साफ सुनाई दे रही है। जब लड़की ने अपने भाई को बुलाने की बात कही, तो बेखौफ आरोपियों ने उसे चुनौती देते हुए और ज्यादा बदसलूकी शुरू कर दी।
खुद रिकॉर्ड किया वीडियो, खुद फंसे जाल में हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने इस घिनौनी घटना का वीडियो खुद ही अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और अपनी दबंगई दिखाने के लिए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, यही वीडियो उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया। वीडियो वायरल होते ही जनता का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग तेज हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे वीडियो के संज्ञान में आते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आई। कर्पूरीग्राम थाना की पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और वीडियो के आधार पर पहचान कर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बाकी संदिग्धों की भी तलाश जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*After Jamui, a case of molestation of a girl was reported in Samastipur where some miscreants touched the girl s private parts.
— Wallah Habebe (@Wallahhabebe) September 24, 2026
Honorable Chief Minister Shri Samrat Chaudhary ji, if you are not able to handle Bihar then resign.
Incidents are coming to light one after the other.… pic.twitter.com/xzQblflLSn
UN में नेतन्याहू का फ्रंटल अटैक : तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस पर क्यों भड़के इजराइली पीएम?
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, BJP बोली- कौन है ये कॉकरोच पार्टी?
एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक सिल्वर, 10,000 मीटर में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
अब डॉक्टर का पर्चा होगा हिंदी में: ब्रजेश पाठक का बड़ा फैसला
# मिशन ग्रीन दिल्ली: 70 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा, अब पौधारोपण से संरक्षण की नई चुनौती
अब एक कॉल पर मिलेगी खेती की हर समस्या का समाधान, यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ढोल की थाप पर रोबोट का नागिन डांस! वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
UNGA में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान: शहबाज शरीफ की चुप्पी ने खोली पोल, आतंकवाद पर सवाल सुन भागे PM
बिहार में फिर शर्मसार हुई मानवता: बांका के मंदार पर्वत पर नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क में नई धुरी: नवाज शरीफ से मिले बांग्लादेशी पीएम, क्या दक्षिण एशिया में बदलेगा समीकरण?