समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रायबरेली से अपनी PDA यात्रा का शानदार आगाज किया। जिले की सीमा चुरूवा बॉर्डर पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बछरावां कस्बे में तो उत्साह का आलम यह था कि अखिलेश के स्वागत के लिए JCB और क्रेन के जरिए फूलों की बारिश की गई।
कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह अखिलेश यादव के काफिले के गुजरते ही पूरा इलाका सपा के झंडों और नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने न केवल अखिलेश बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समर्थन में भी जमकर नारे लगाए। समर्थकों की भारी भीड़ यह दर्शा रही थी कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से लामबंद है।
कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश की घेराबंदी राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से पीडीए यात्रा शुरू कर अखिलेश यादव एक बड़ा सियासी संदेश देना चाहते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल संगठन को सक्रिय करना है, बल्कि पार्टी के जनाधार को और मजबूत करना भी है।
युवा राजनीति का गरमाया मुद्दा हाल ही में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी के बीच हुए विवाद के बाद यहां की सियासत गरमाई हुई है। सपा इस घटना को पीडीए पर हमले के तौर पर देख रही है। अखिलेश यादव का यह दौरा इस मामले को धार देने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
विधायक के घर करेंगे मंथन अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर करीब साढ़े तीन घंटे बिताएंगे। वहां वे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे। विधायक राहुल लोधी पहले ही पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और जातिगत भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं, ऐसे में अखिलेश की इस बैठक के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
*पीडीए रथ से रायबरेली पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। चुरूवा बॉर्डर से प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। बछरावां कस्बे में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। pic.twitter.com/nTjkxEL1F3
— Sandeep Singh Pal (@AnalyserSandeep) September 24, 2026
अमरोहा में खूनी जंग: सड़क पर चले लात-घूंसे, पुलिस की मौजूदगी में हुआ भारी बवाल
अब पर्ची पर हिंदी में दवा लिखेंगे डॉक्टर: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की नई पहल
जब ट्रंप के जोक पर शी जिनपिंग नहीं रोक पाए हंसी, बाइडेन के ऑटोपेन का उड़ाया मजाक
अब डॉक्टर का पर्चा होगा हिंदी में: ब्रजेश पाठक का बड़ा फैसला
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, BJP बोली- कौन है ये कॉकरोच पार्टी?
वेस्ट सिक्किम में कुदरत का कहर: रिम्बी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे 30 से अधिक घर
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो : जडेजा और कुलदीप के लिए वर्ल्ड कप की राह आसान या मुश्किल?
शी जिनपिंग के स्वागत में इवांका ट्रंप का चीनी टच , गुओ पेई की ड्रेस ने लूटी महफिल
ICC का वारंट और नेतन्याहू की सुरक्षित उड़ान: गिरफ्तारी के कानून में कहां फंसा पेंच?
MPSC पेपर लीक: क्राइम ब्रांच का शिकंजा, 4 और गिरफ्तारी के साथ कुल 11 आरोपी सलाखों के पीछे