ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें बिहार नंबर की एक स्लीपर बस जलकर राख हो गई। इस भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में कुल 35 यात्री सवार थे जो मथुरा से वृंदावन की ओर जा रहे थे।
चलती बस में अचानक उठा धुआं हादसा दयानतपुर गांव के पास हुआ। बस ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन पलक झपकते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
ऊपरी मंजिल पर फंसे यात्री बस डबल डेकर थी और ज्यादातर यात्री सो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद बस के अंदर से पटाखे फूटने जैसी आवाजें आ रही थीं। आग इतनी विकराल थी कि ऊपरी मंजिल पर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
जिंदगी और मौत के बीच का मंजर एक यात्री ने आपबीती सुनाते हुए बताया, नींद में था तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। चारों तरफ धुआं था और दम घुट रहा था। मैं बिना कुछ लिए बस से बाहर कूदा। भीड़ इतनी थी कि लोग एक-दूसरे को कुचलकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
अस्पताल में भर्ती हैं घायल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैफिक पर असर और जांच हादसे के बाद प्रशासन ने जेवर टोल और फलैदा कट पर ट्रैफिक को रोक दिया था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या बस में ज्वलनशील पदार्थ या अवैध पटाखे रखे गए थे, जिसके कारण आग इतनी तेजी से फैली।
*#WATCH | Greater Noida, UP | A passenger bus caught fire on the Yamuna Expressway. More details awaited. pic.twitter.com/6diWQ3dUcP
— ANI (@ANI) September 23, 2026
ममता बनर्जी पर बीजेपी का तीखा हमला: मानसिक हालत ठीक नहीं, तुरंत इलाज की जरूरत
यूपी में हैट्रिक की तैयारी: अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के महासंग्राम का बना ब्लूप्रिंट
जल्दी बोल पनवेल निकलना है पर भड़के प्रोफेसर, स्टेज पर छात्र का पकड़ा कॉलर; मची खलबली
बिहार में वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम: मंत्री का बड़ा दावा - यह सरकार को बदनाम करने की साजिश
सिक्किम में कुदरत का कहर: रिंबी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे की चपेट में आए दर्जनों घर
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा दर्शन पर भड़के गोविंदा, बोले- हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है?
मौत से 2 घंटे पहले हाथ मिलाया , मुश्ताक खान के आखिरी पलों का राजपाल यादव ने खोला राज
एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत का ऐतिहासिक धमाका, शूटिंग में भारत को मिला दूसरा गोल्ड
AI-मॉर्फ्ड तस्वीर विवाद: CJP नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई
बप्पा की विदाई पर बच्ची का वो भावुक वीडियो, जिसे देखकर भर आएंगे आपकी आंखें