जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र में पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो गई। बारामूला की सामाजिक कार्यकर्ता तस्लीमा अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय मंच से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हो रहे मानवाधिकारों के दमन की सच्चाई सबके सामने रख दी।
तस्लीमा अख्तर ने बताया कि PoK में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के बैनर तले आम जनता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी। लोग महंगाई, बदहाली और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। जवाब में, पाकिस्तानी सेना ने निहत्थे नागरिकों पर गोलियां बरसाईं। तस्लीमा ने आरोप लगाया कि सेना ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर खून की होली खेली है।
अख्तर ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार ने न केवल नागरिकों की हत्या की, बल्कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूंस दिया है। वहां के हालात इतने बदतर हैं कि इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी गई हैं। बाहरी दुनिया को वहां की हकीकत न पता चले, इसके लिए नागरिकों की आवाज़ को बेरहमी से दबाया जा रहा है। उन्होंने यूएन से इन हत्याओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
अपने संबोधन में तस्लीमा ने भारत के जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बीच का अंतर भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत के जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, कौशल विकास और रोजगार के जरिए शांति और तरक्की का दौर चल रहा है। वहीं, इसके उलट PoK के लोग आज भी आतंक, डर और पाकिस्तानी सेना के दमन के साये में जीने को मजबूर हैं।
तस्लीमा अख्तर की इस बेबाक गवाही ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार, शांतिपूर्ण सभा करने की आजादी और संचार के मौलिक अधिकार मिलने ही चाहिए। अब देखना यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा मंच पाकिस्तान की इन हरकतों पर क्या रुख अपनाता है।
*#WATCH | Baramulla, J&K: Association of Terror Victims in Kashmir Chairperson, Tasleema Akhter says, I strongly condemn the violence being perpetrated by the Pakistan Army against innocent civilians in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir. International human rights organisations… pic.twitter.com/IVuPnbWxgV
— ANI (@ANI) June 9, 2026
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का प्लान तैयार: सैंटनर संभालेंगे कमान, अनुभवी खिलाड़ियों की हुई वापसी
SIR विवाद: चुनाव आयोग निशाने पर, अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप- ज्ञानेश कुमार लिख रहे चुनाव की स्क्रिप्ट
आजमगढ़ में खूनी खेल का खौफनाक अंत: बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं : नेशनल अवॉर्ड पाकर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, ग्वालियर के दिनों को किया याद
अमृतसर: वांटेड गैंगस्टर हरमन गोपा राय का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: 3 दिन भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
चुनाव आयोग के भीतर महा-संग्राम : क्या SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल लोकतंत्र के लिए खतरा?
एशियन गेम्स: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई
दिल्ली मेट्रो अब बनी सरकारी योजनाओं की ब्रांड एंबेसडर , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
पाकिस्तान के दावों पर भारत का करारा पलटवार: पहले आतंकवाद मिटाओ, फिर दुनिया यकीन करेगी