अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही खींचतान एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। व्हाइट हाउस ने अब अपना खुद का 24/7 यूट्यूब चैनल ट्रंप टीवी लॉन्च कर दिया है।
इस प्लेटफॉर्म का मकसद बिना किसी फिल्टर या दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स के सीधे जनता तक अपनी बात पहुँचाना है।
व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया हैंडल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। यह चैनल हर समय लाइव रहेगा। इस पर राष्ट्रपति के पुराने भाषण, ऐतिहासिक पल, सरकारी घोषणाएं और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट्स प्रसारित किए जाएंगे।
लॉन्च के दौरान चैनल पर ट्रंप के सार्वजनिक संबोधनों और 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके शपथ ग्रहण समारोह के फुटेज दिखाए गए। प्रशासन का कहना है कि अब जनता को हर बड़ी खबर सीधे उनके फोन और टीवी स्क्रीन पर मिलेगी।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब व्हाइट हाउस और कई प्रमुख मीडिया घरानों के बीच प्रेस एक्सेस को लेकर कानूनी जंग छिड़ी है। ट्रंप प्रशासन ने सीएनएन, पोलिटिको और एमएस नाउ के पत्रकारों के प्रेस पास रद्द कर दिए हैं।
इन मीडिया संस्थानों ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए फेडरल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका तर्क है कि व्हाइट हाउस यह तय नहीं कर सकता कि कौन से पत्रकार कवरेज के लिए अंदर आएंगे।
पत्रकारों से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फैसले का कड़ा बचाव किया। उन्होंने मीडिया के बॉयकॉट की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा, मैंने मीडिया के बॉयकॉट की परवाह कभी नहीं की। देखिए यहां कितनी मीडिया मौजूद है।
ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा, अगर मीडिया संस्थान फेक न्यूज फैलाना जारी रखेंगे, तो उन्हें व्हाइट हाउस में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह पहल स्पष्ट करती है कि डोनाल्ड ट्रंप पारंपरिक मीडिया की मध्यस्थता को खत्म कर सीधे अपने मतदाताओं से संवाद स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
Launched.
— The White House (@WhiteHouse) September 22, 2026
All the top hits, wins, + more. Streaming 24/7 on your phone or tv.
📺 https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/oIPfUA0Np9
ताजमहल में विदेशी पर्यटक को घूरते दिखे युवक, कैमरों में कैद हुई शर्मनाक हरकत
तीस्ता नदी की लहरों में खोया था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ‘देवदूत’ बनकर बचाई जान
IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद पर मचा बवाल, जानिए आखिर अंपायर ने क्यों पलटा अपना फैसला?
DJ की तेज आवाज बनी काल? स्कूल में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
हैरी पॉटर के दीवानों के लिए जादुई एंट्री: Realme ने लॉन्च किया बदलता हुआ Hogwarts फोन
धुरंधर पर सस्पेंस! नेशनल अवॉर्ड्स में आदित्य धर ने क्यों टाली बात?
क्या विवेक ओबेरॉय ने भुला दी सलमान खान से पुरानी दुश्मनी? अचानक मिल रहे सपोर्ट ने चौंकाया!
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का ऐतिहासिक धमाका, सिल्वर जीतकर पूरा किया अपना अधूरा सपना
स्कूली लड़कियों में बढ़ता मोटापा और PCOS: AIIMS की चौंकाने वाली स्टडी, जानें क्या हैं खतरे
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- लोकतंत्र के लिए घातक हैं ये हालात