संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र के दौरान भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है। मध्य यूरोप के चार देशों के समूह विसेग्राड ग्रुप (V4) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का खुलकर समर्थन किया है।
कौन हैं V4 देश और क्या है उनका रुख? विसेग्राड समूह में पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य शामिल हैं। इन चारों देशों ने एक सुर में कहा है कि भारत को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए।
स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि वी4 देश भारत को ग्लोबल साउथ का प्रमुख चेहरा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक उभरती हुई महाशक्ति मानते हैं। उनका मानना है कि वैश्विक निर्णयों में भारत की भागीदारी अनिवार्य है।
जयशंकर के लिए ऐतिहासिक मौका भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने V4 देशों के साथ इस पहली बैठक को एक ऐतिहासिक अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात न केवल कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा देगी, बल्कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग के नए द्वार खोलेगी।
रक्षा संबंधों को नई उड़ान बैठक का एक प्रमुख हिस्सा रक्षा सहयोग रहा। जयशंकर ने जोर देते हुए कहा कि भारत के V4 देशों के साथ पुराने और मजबूत रक्षा संबंध रहे हैं। अब दोनों पक्ष इस पुराने सहयोग को फिर से जीवित करने और रक्षा साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर काम करेंगे।
क्या हुआ तय? इस बैठक में केवल सुरक्षा परिषद ही नहीं, बल्कि कई अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी:
बहुपक्षवाद का संकल्प भारत और V4 देशों ने वैश्विक स्तर पर बहुपक्षवाद (Multilateralism) को मजबूत करने का संकल्प लिया है। आने वाले समय में रक्षा, तकनीक और राजनीतिक सहयोग में इस समूह के साथ भारत की बढ़ती नजदीकी वैश्विक राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है।
‘We all agree as V4 countries that India as a part of the Global South, upcoming superpower in the Indo-Pacific region, must be at the table as the permanent member of the UN Security Council’
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 21, 2026
- Foreign Minister Juraj Blanár of Slovakia after the first V4 + India FMM #UNGA81… pic.twitter.com/QwFsjlXWYC
केरल: 40 साल बाद ढहा SFI का किला, ABVP ने संस्कृत कॉलेज में सभी 12 सीटों पर किया कब्जा
तमिलनाडु के स्कूलों में गूंजी बच्चों की मुस्कान: सीएम विजय ने खुद परोसा नाश्ता और छात्रों के साथ खाया खाना
महाराष्ट्र का ग्लोबल मास्टरस्ट्रोक: युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर के द्वार, तीन बड़े संस्थानों में समझौता
अमेरिका में 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर विवाद: यूट्यूबर की धमकी जीतने पर इसे गिरा देंगे
लव गुरु अवतार में ओवैसी: बोले- बीवी की आंखों में देखकर कहें आई लव यू माय डियर
लालबागचा राजा: सुहाना की नाक पर लगा सिंदूर, शाहरुख ने पिता बनकर ऐसे संभाला
असम में चुनावी हिंसा: गौरव गोगोई और भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, कांग्रेस ने BJP को घेरा
रनवे पर दौड़ता रहा विमान, गलियारे में टहलते रहे यात्री; एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुरक्षा पर उठे सवाल
IIT बॉम्बे में छात्र की खुदकुशी के बाद घमासान: प्रदर्शनकारियों और फैकल्टी आमने-सामने
जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, पिच को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी