कीव-मास्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मॉस्को पर यूक्रेन के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमले ने रूस को बौखला दिया है, जिसके जवाब में रूस ने यूक्रेन के ड्नीप्रो शहर को मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला दिया है।
मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के अनुसार, राजधानी की ओर बढ़ रहे करीब 450 ड्रोन को रूसी डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। हालांकि, कुछ ड्रोन अपने निशाने तक पहुंचने में सफल रहे, जिससे शहर में भारी तबाही हुई।
दो लोगों की मौत, तेल रिफाइनरी को नुकसान इस हमले में मॉस्को क्षेत्र में कम से कम दो लोगों की जान गई है और 20 लोग घायल हुए हैं। सोफिनो में एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत पर हमले में 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि ओरेखोवो-जुएवो जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई। हमले का सबसे बड़ा निशाना मास्को की प्रमुख तेल रिफाइनरी बनी, जिसकी तीन इकाइयों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। यह रिफाइनरी राजधानी में ईंधन आपूर्ति का बड़ा केंद्र है।
रूसी पलटवार: ड्नीप्रो में उठी आग की लपटें मॉस्को हमले के जवाब में रूस ने यूक्रेन के ड्नीप्रो शहर पर जोरदार हमला बोला। रूसी सेना ने गेरान ड्रोन और मिसाइलों से बड़े पैमाने पर शहर को निशाना बनाया। हमले के बाद ड्नीप्रो के पूर्वी इलाकों में आसमान में धुएं का गुबार और आग की लपटें देखी गईं। इससे पहले शनिवार को कीव और सूमी में हुए रूसी हमलों में तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
चुनाव और ऊर्जा ठिकानों पर तनातनी रूस में इन दिनों संसदीय चुनाव चल रहे हैं। मॉस्को पर हुए हमले को रूस ने चुनाव बाधित करने की साजिश बताया है। वहीं, खेरसॉन में एक चुनाव अधिकारी की बस पर ड्रोन हमले में मौत की खबर भी सामने आई है।
अजीब बात यह है कि ये हमले तब हो रहे हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों पक्ष ऊर्जा ढांचे पर हमला न करने पर सहमत हुए हैं। इसके बावजूद, दोनों देश लगातार एक-दूसरे के ऊर्जा केंद्रों और लॉजिस्टिक्स ठिकानों पर प्रहार कर रहे हैं, जिससे युद्ध और अधिक आक्रामक होता जा रहा है।
🇺🇦 🇷🇺 BREAKING: A major Russian missile and drone attack is unfolding across Ukraine tonight.
— The Tectonic (@thetect0nic) September 22, 2026
Large fires are burning in eastern Dnipro after multiple Russian Geran drones struck the city. According to preliminary OSINT tracking from AMK Mapping, the drone strikes were followed…
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाजी में हिमांशु और रुद्राक्ष का जलवा, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
असम में सियासी पारा गर्म: गोगोई-बघेल के काफिले पर पथराव, उपचुनाव से पहले बढ़ा तनाव
Motorola Signature 27: 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ जल्द होगी एंट्री
सविता पूनिया बनीं द वॉल ऑफ इंडिया : सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी: पड़ोसी ने बनाया शिकार, लोगों ने रंगे हाथ दबोचा
जमुई छेड़छाड़ कांड: वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड में पुलिस, 3 गिरफ्तार और SIT गठित
इस्लामाबाद बना कंटेनरबाद : पीटीआई के विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी में युद्ध जैसे हालात
विवेक तिवारी हत्याकांड: सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा, परिवार ने फैसले को बताया अन्याय
एशियन गेम्स 2026: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों की फजीहत, 14 घंटे तक कमरे और खाने के लिए तरसे एथलीट
जापान में दिखा वैभव सूर्यवंशी का स्वैग: नई टीम के साथ मिशन पर भारतीय क्रिकेटर्स