गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में शाहरुख खान का आगमन हुआ। सुपरस्टार अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जैसे ही परिवार पंडाल में दाखिल हुआ, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और फैंस की नजरें उन पर टिक गईं।
भक्ति में डूबा खान परिवार शाहरुख ने बेहद सादगी के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। वे बप्पा के सामने सिर झुकाकर प्रार्थना करते दिखे, जबकि गौरी और सुहाना भी हाथ जोड़कर भक्ति भाव में लीन नजर आईं। इस दौरान शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी और भारी सुरक्षा दस्ता भी उनके साथ मौजूद था।
सादगी भरा अंदाज शाहरुख खान ने नेवी-ब्लू कुर्ता-पजामा पहना था और उनके माथे पर लगा तिलक उनकी सादगी को दर्शा रहा था। वहीं, गौरी खान पीले रंग के एथनिक सूट में और सुहाना गहरे हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद शालीन लग रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा परिवार आरती में शामिल होता नजर आ रहा है।
फैंस में मची होड़ सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए लालबागचा राजा पंडाल के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने पसंदीदा एक्टर को कैमरे में कैद करने के लिए बेताब थे। शाहरुख की लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके आने की खबर मिलते ही वहां उत्साह का माहौल बन गया। गौरतलब है कि शाहरुख पहले भी लालबागचा राजा में बप्पा के दर्शन करने आते रहे हैं।
घर पर ऐसे मनाते हैं उत्सव गणेश चतुर्थी को लेकर अपनी परंपराओं पर बात करते हुए शाहरुख ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन में खुलासा किया था कि वे इसे बेहद निजी रखते हैं। उन्होंने बताया, गौरी आरती और पूजा करती हैं। हमारे घर पर बच्चे और दोस्त इकट्ठा होते हैं, हंसी-मजाक होता है और हम साथ मिलकर विसर्जन करते हैं। यह पूरी तरह से परिवार के बीच बिताया जाने वाला समय होता है।
वर्क फ्रंट पर नजर धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के साथ-साथ शाहरुख अपने करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। वे जल्द ही फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#WATCH | Maharashtra: Actor Shah Rukh Khan offers prayers at the famous Lalbaugcha Raja pandal in Mumbai. pic.twitter.com/STSjyxRjPJ
— ANI (@ANI) September 21, 2026
एशियन गेम्स में सुचिका तरियाल के साथ बेईमानी ? 700 ग्राम के अंतर ने छीना फाइनल का टिकट
नवादा: बाथरूम तक पीछा और जबरन गोद में बिठाना , घिनौनी हरकत करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार
एशियन गेम्स फाइनल: इन 3 श्रीलंकाई खिलाड़ियों से सावधान रहे टीम इंडिया, वरना हाथ से फिसल सकता है गोल्ड!
28 से 30 सितंबर तक बैंकों में तालाबंदी: SBI ने जारी की जरूरी एडवाइजरी, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
नंदीग्राम उपचुनाव: ममता के समर्थन के बीच कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार, जेल से ही लड़ेंगे चुनाव?
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ गंभीर की रणनीति तैयार, ये 4 दिग्गज खिलाड़ी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर!
एशियाई खेल 2026: कबड्डी मैट पर भारत का विराट प्रदर्शन, जापान को बुरी तरह रौंदा
झारखंड के थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए बड़ी राहत: अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
VIP वोटर्स या विशेष निगरानी ? दिल्ली की वोटर लिस्ट से 79 लाख नाम गायब होने पर मचा बवाल
बरगी क्रूज़ हादसे की दर्दनाक यादें: गणेश पंडाल में जीवंत हुई मां-बेटे की मार्मिक गाथा