समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर की गई टिप्पणी ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ा रुख अपनाया है।
वह बयान आपकी मानसिकता दर्शाता है अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमने उन्हें चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी वे हमें छोड़कर चले गए। इस पर ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान पूरी तरह गलत है। ओवैसी ने कहा, इस तरह की टिप्पणी करके आपने दुनिया के सामने अपनी सोच और घटिया मानसिकता जाहिर कर दी है।
जयंत चौधरी से है मेरी आत्मीयता ओवैसी ने जयंत चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि वे उन्हें और उनकी पत्नी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने कहा, उनकी पत्नी हमारी बहन जैसी हैं। वैचारिक मतभेद अलग बात है, लेकिन किसी का अपमान करना गलत है। मैं उनसे मिलता हूं और पूछता हूं कि आप भाजपा के साथ क्यों गए? वे मुस्कुराकर टाल देते हैं, लेकिन हमारे बीच सम्मान बरकरार है।
अखिलेश पर अहंकार का आरोप ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा बयान यह दर्शाता है कि आप चाहते हैं कि हर कोई आपकी मर्जी पर निर्भर रहे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी साथ था, उसका इस तरह सार्वजनिक अपमान करना किसी के राजनीतिक कद को नहीं बल्कि उनके अहंकार को दर्शाता है।
मायावती को लेकर कही बड़ी बात इसी मंच से ओवैसी ने बसपा सुप्रीमो मायावती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मायावती भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं, जिन्होंने बिना किसी पारिवारिक विरासत के अपना करियर खुद बनाया। उन्होंने कहा, बिना किसी बड़े समर्थन के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। मैं उनके राजनीतिक सफर का बहुत सम्मान करता हूं।
ओवैसी का यह बयान उत्तर प्रदेश की सियासत में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है, जहां वे अखिलेश यादव पर हमलावर हैं और अन्य विपक्षी नेताओं के प्रति नरमी बरतते नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, I know Jayant Chaudhary and his wife, who is like a sister to us, very well. This kind of statement is completely wrong, absolutely wrong. By making such a statement, you have revealed your thinking and… pic.twitter.com/zW66ND11Cw
— ANI (@ANI) September 20, 2026
बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव, शोरूम उद्घाटन के दौरान मचा बवाल
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम विवादों में: पीएम मोदी की मिमिक्री पर बीजेपी का तीखा हमला
इंदौर मिमिक्री विवाद: हर मां सम्मान की हकदार , अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज
2027 में सरकार बनी तो मंत्री बनना तय, सपा नेता इंद्रजीत सरोज का बयान वायरल
राहुल गांधी के कार्यक्रम में मजाक पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया जोकरों की पार्टी
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन: राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता: जादवपुर में तांडव, CPI(M) दफ्तरों और पूर्व TMC विधायक के घर पर हमला
अयोध्या हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- 30 सितंबर तक का है वक्त
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाज विदरसा के. विनोद का संघर्ष और सफलता की कहानी
कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग पर सलमान का वार, विक्की कौशल की खामोशी सवालों के घेरे में