देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन की खबर ने पूरे पत्रकारिता जगत और राजनीतिक गलियारों को स्तब्ध कर दिया है।
क्या हुआ उस रात? मिलीजानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात मुंबई प्रवास के दौरान पायल मेहता को अचानक स्वास्थ्य संबंधी बेचैनी महसूस हुई। तड़के करीब 2 बजे उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक कुशल और समर्पित पत्रकार पायल मेहता को भारतीय राजनीति और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ रखने वाली एक निष्पक्ष और समर्पित पत्रकार के रूप में जाना जाता था। संसद बीट पर उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि वे हर राष्ट्रीय मुद्दे को बारीकी से रिपोर्ट करती थीं।
पीएम मोदी सहित दिग्गजों ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं, जो जमीन से जुड़ी रहती थीं। वे अपनी दयालुता और आत्मीय स्वभाव के लिए हमेशा याद की जाएंगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पायल ने पूरी निष्ठा और पेशेवर भावना के साथ संसद को कवर किया। वे सुबह से देर रात तक बिना थके काम करने वाली पत्रकार थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनकी असामयिक मृत्यु पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
व्यक्तिगत जीवन में गहरा दुख सहकर्मियों और मित्रों के लिए यह खबर एक बड़ा झटका है। वरिष्ठ पत्रकार नाविका कुमार ने भावुक होकर उन्हें याद करते हुए कहा कि पायल हमेशा मुस्कुराने वाली और ऊर्जा से भरपूर थीं।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पायल के पिता का भी कुछ समय पहले ही निधन हुआ था, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक ईमानदार और तेज-तर्रार आवाज खो दी है।
Payal Mehta Ji was a hardworking journalist who remained firmly connected to the ground, bringing a deep understanding of national issues to her reporting.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2026
Beyond her work, she will be remembered for the kindness and warmth with which she touched so many lives. Her sudden and… pic.twitter.com/4uG7MmzGol
सोना बेचा, घंटों लाइन में लगे: iPhone 18 Pro के लिए दीवानों ने पार की हर हद
शोहदों के लिए मौत का फरमान : सीएम योगी की दो टूक चेतावनी, यूपी की बदली तस्वीर पर कही बड़ी बात
IITs में 19 साल में 115 छात्रों की मौत: शिक्षा का मंदिर या सुसाइड जोन ?
दार्जिलिंग हनीमून का खौफनाक अंत: बारबेक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता, पति ने दर्ज कराई FIR
निठारी कांड: बरी होने के एक साल बाद ही सुरेंद्र कोली ने खत्म की अपनी जीवनलीला, हरिद्वार में मिला शव
भागलपुर पुलिस में बड़ा बदलाव: 137 एएसआई बने दारोगा, अब मिलेगा स्वतंत्र अनुसंधान का अधिकार
दार्जिलिंग हनीमून में मातम: बोनफायर में अचानक भड़की आग, नई नवेली दुल्हन बुरी तरह झुलसी
नगर निगम दफ्तर बना कुत्ता घर : निफाड में अनोखे विरोध प्रदर्शन से मचा हड़कंप
एशियाई खेलों में भारत की शानदार शुरुआत: इलावेनिल वलारिवन ने जीता सिल्वर मेडल
जेडीयू में घमासान: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला, बोले- AK-47 रखकर मुझे जेल भिजवाया