नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान कई प्रमुख हस्तियों को चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद मचे सियासी और सार्वजनिक बवाल पर आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि ये नोटिस नाम हटाने के लिए नहीं, बल्कि केवल प्रशासनिक सुधारों के लिए भेजे गए हैं।
किन हस्तियों को मिले नोटिस? नोटिस प्राप्त करने वालों की सूची में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद बांसुरी स्वराज, वरिष्ठ नेता एल.के. आडवाणी, मनीष सिसोदिया और पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जैसे नाम शामिल हैं। इन बड़े नामों को नोटिस मिलने से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।
प्रशासनिक प्रक्रिया है सुधार का जरिया चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये नोटिस ECINET प्रणाली द्वारा स्वतः उत्पन्न कराए गए हैं। इनका उद्देश्य दस्तावेजों में मौजूद तकनीकी खामियों और आंकड़ों की विसंगतियों को ठीक करना है। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित सुनवाई और वैधानिक आदेश के सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।
विवरण में सुधार का काम जारी आयोग ने उदाहरण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के फॉर्म में उम्र संबंधी विसंगति थी, जिसे जरूरी सत्यापन के बाद सुधार लिया गया है। इसी तरह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के दस्तावेजों का सत्यापन भी अंतिम चरण में है। 31 अगस्त के ड्राफ्ट के अनुसार, करीब 33 लाख लोगों को उनकी जानकारी में सुधार के लिए चिह्नित किया गया था, जिनमें से 31 लाख से अधिक को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
अगले कदम और अंतिम तिथि आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिन भी मतदाताओं को नोटिस मिला है, वे अपने स्थानीय चुनाव अधिकारियों या बीएलओ (BLO) से संपर्क कर जरूरी दस्तावेज जमा कर दें। नोटिस के निस्तारण की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग का जोर एक पारदर्शी और त्रुटिहीन सूची तैयार करने पर है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अपने अधिकार से वंचित न रहे।
Press note to various print and social media reports on issuance of notices to VIP/marked electors.#sir2026 #sirdelhi @ECISVEEP pic.twitter.com/AhQ0MiF57q
— CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) September 20, 2026
एशियन गेम्स 2026: जापान में बिहार के 11 सितारे दिखाएंगे दम, ईशान-वैभव समेत इन खिलाड़ियों पर टिकीं निगाहें
19 गेंदों में 37 रन: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़े T20I क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड
स्कूटी पर बिठाई बेंच , बिहार के जुगाड़ू इंजीनियरों का वीडियो देख दंग रह गए लोग
एशियन गेम्स: फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका, गोल्ड के लिए होगा महामुकाबला
ट्रेन में चीखें मारकर रोया मासूम, टी-शर्ट पहने चायवाले का ऐसा डांस देख गूंज उठा डिब्बा!
खेल मैदान के लिए 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, वाराणसी में मचा हड़कंप
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन: राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने चलाईं 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
एशियन गेम्स 2026: जसप्रीत बुमराह रचेंगे इतिहास, 100 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज
एक छोटे से निशान ने खोला दिल्ली के रेप-मर्डर केस का राज, 4 आरोपी गिरफ्तार