दिल्ली के स्वरूप नगर में नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक और तीन नाबालिगों को दबोचा है।
शव की शिनाख्त बनी थी चुनौती 13 सितंबर को स्वरूप नगर के जयपाल राणा मैदान से एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती जांच में यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि वह पुरुष का है या महिला का। पुलिस के पास न तो कोई चश्मदीद था और न ही आसपास कोई सक्रिय सीसीटीवी कैमरा।
सीडीआर और गुमशुदगी से नहीं मिली मदद पुलिस ने सबसे पहले अपने और आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच की दिशा बदलने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से काफी दूर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।
टेंपो के निशान ने कराई गिरफ्तारी जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध टेंपो नजर आया। सीसीटीवी में नंबर प्लेट तो साफ नहीं थी, लेकिन टेंपो के बाईं तरफ बने एक खास निशान ने पुलिस को असली अपराधियों तक पहुंचा दिया। इसी निशान के आधार पर पुलिस ने इलाके में टेंपो की तलाश की और ड्राइवर से पूछताछ के बाद घर पर छापेमारी की।
नशे में की थी हैवानियत पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के समय चारों आरोपी नशे में धुत थे। ये सभी पीड़िता को पहले से जानते थे। 10 और 11 सितंबर की रात आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मैदान में ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप के बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
जंगल में छिपाया था शव हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया था, लेकिन बाद में आवारा कुत्तों के खींचने से शव बाहर आ गया, जिससे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम उर्फ सुदामा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
#WATCH | Delhi: On Swaroop Nagar minor girl murder case, Additional DCP, Outer North Delhi Lokeshwaran says, ... We received information about a decomposed dead body. We immediately reached the spot. The body was unidentifiable — we couldn t even confirm if it was male or… pic.twitter.com/NppflXmRAw
— ANI (@ANI) September 18, 2026
कटड़ा हेलीपैड पर भीषण आग: मची अफरा-तफरी, हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित
मॉस्को पर भीषण ड्रोन अटैक! पुतिन के चुनाव के बीच जेलेंस्की का बड़ा धमाका
दार्जिलिंग हनीमून का खौफनाक अंत: बारबेक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता, पति ने दर्ज कराई FIR
19 गेंदों में 37 रन: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़े T20I क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड
वायरल वीडियो: कार की डिग्गी में बप्पा के साथ सवार हुए बच्चे, छिड़ी सुरक्षा पर बहस
राहुल गांधी के मंच पर छाए कॉमेडियन पुलकित मणि: PM मोदी का मजाक उड़ाने से लेकर कॉपीराइट विवाद तक का सफर
राहुल गांधी की मिमिक्री पर बवाल: बीजेपी ने कांग्रेस को बताया जोकरों की पार्टी
अयोध्या हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- 30 सितंबर तक का है वक्त
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम विवादों में: पीएम मोदी की मिमिक्री पर बीजेपी का तीखा हमला
लालबागचा राजा के दर पर अंबानी परिवार: मुकेश, अनंत और राधिका ने बप्पा से मांगा आशीर्वाद