एशियन गेम्स 2026 का बिगुल बज चुका है और अब टूर्नामेंट अपने रोमांचक पड़ाव पर है। लंबे संघर्ष के बाद महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। फैंस की नजरें अब गोल्ड मेडल मुकाबले पर टिकी हैं।
सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका का दबदबा
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। भारतीय जीत में शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी और नंदिनी-दीप्ति की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।
कब और कहां देखें फाइनल?
भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला 22 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का सुबह 10 बजे उछाला जाएगा। जीतने वाली टीम गोल्ड और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल की हकदार होगी।
भारत का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 21 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका सिर्फ 5 मैचों में जीत हासिल कर सका है। एक मैच बेनतीजा रहा था। स्पष्ट है कि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा काफी भारी है।
ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश की जंग
गोल्ड मेडल मैच से पहले ब्रॉन्ज मेडल के लिए सेमीफाइनल में हारी हुई टीमें—पाकिस्तान और बांग्लादेश—आमने-सामने होंगी। यह मैच भी 22 सितंबर को ही खेला जाएगा, जिसका समय भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे निर्धारित किया गया है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, गुनालन कमलिनी और भारती फुलमाली।
श्रीलंकाई टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, अनुष्का संजीवनी और निमाशा मीपेज।
India secure their spot in the Women s Asian Games Finals with a comprehensive win over Bangladesh 💪
— ICC (@ICC) September 20, 2026
📝: https://t.co/FU9ejrcSky pic.twitter.com/F90VX9T9e6
आसमान में गूंजी भारत-जापान की दोस्ती: जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, बताया मेक इन इंडिया का प्रतीक
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाजों का सटीक निशाना , भारत के नाम किए दो सिल्वर मेडल
मां पर कॉमेडी से मचा सियासी बवाल: राहुल गांधी से माफी की मांग, फडणवीस ने दी कॉमेडियन बनने की सलाह
इतिहास रचने को तैयार भारत और जापान: पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला
राहुल के कार्यक्रम में कॉमेडी पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगी माफी; फडणवीस ने दी कॉमेडियन बनने की नसीहत
नवादा: मासूम छात्राओं का आरोप, गोद में बिठाता और बाथरूम में तांक-झांक करता है हेडमास्टर , स्कूल में मचा भारी बवाल
राहुल गांधी के कार्यक्रम में मजाक पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया जोकरों की पार्टी
दार्जिलिंग हनीमून में मातम: बोनफायर में अचानक भड़की आग, नई नवेली दुल्हन बुरी तरह झुलसी
कटड़ा हेलीपैड पर भीषण आग: मची अफरा-तफरी, हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित
400 किमी/घंटा की रफ्तार से पटरियों पर उड़ेगी यह सुपरट्रेन, धरती के 15 चक्कर लगाकर पास की कठिन परीक्षा