आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
टीम इवेंट में भी चमका भारत व्यक्तिगत पदक से पहले, एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्सा के विनोद की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अपने पदकों का खाता खोला। टीम ने कुल 1898.0 का स्कोर बनाकर अपनी मेहनत और अनुशासन का परिचय दिया।
दिग्गजों ने दी बधाई भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल जगत और राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने खुशी जाहिर की है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एलावेनिल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने इसे मेडल खाते की शानदार शुरुआत करार दिया।
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सराहा आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी भारतीय शूटर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, आपकी सटीकता, अनुशासन और लगन ने भारत का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि आपको और भी ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करे।
अन्य खेलों में भारत का दबदबा शूटिंग के अलावा अन्य खेलों में भी भारत का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। सुचिका तरियाल ने महिलाओं के 60 किग्रा एमएमए (MMA) में मेडल पक्का कर लिया है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का आक्रामक आगाज किया है। टेबल टेनिस में भी भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की है।
Another Silver for Elavenil Valarivan!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 20, 2026
Heartiest congratulations to Elavenil Valarivan on securing the Silver Medal in the Women’s 10m Air Rifle Individual event at the #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/sfZG1RnOn6
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: चुनाव आयोग ने फ्रीज किया TMC का सिंबल
UPSSSC में वेटिंग लिस्ट की मांग: अखिलेश यादव ने किया समर्थन, बोले- ‘सत्ता में आते ही करेंगे लागू’
सैलून में पहुंचा नवाब बंदर, कुर्सी पर लेटकर ली मसाज; वीडियो देख दंग रह गए लोग
हामिद अंसारी के बयान पर छिड़ा विवाद: क्या ‘हिंदू दक्षिणपंथ’ पर टिप्पणी से नाराज हुए मुस्लिम नेता?
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम विवादों में: पीएम मोदी की मिमिक्री पर बीजेपी का तीखा हमला
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, सरकार का 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
रूस की राजधानी मॉस्को दहला यूक्रेनी ड्रोन का प्रचंड प्रहार , 1,100 ड्रोन हमले से मचा हड़कंप
DUSU चुनाव 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मतदान शुरू, 1.5 लाख छात्र चुनेंगे अपना Gen-Z लीडर
मिडिल ईस्ट में निर्णायक युद्ध की आहट: ट्रंप ने बीच में छोड़ी छुट्टी, व्हाइट हाउस में इमरजेंसी बैठक
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाजों का सटीक निशाना , भारत के नाम किए दो सिल्वर मेडल