एप्पल का नया iPhone 18 लॉन्च होते ही देश भर के स्टोर्स पर भारी भीड़ देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग नया फोन पाने के लिए घंटों लाइन में लगे दिख रहे हैं। इस होड़ को लेकर अब अभिनेता सोनू सूद ने करारा तंज कसा है।
सोनू सूद का सीधा सवाल सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आईफोन स्टोर्स के बाहर लगी भीड़ की फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, नया फोन, नई EMI... पर पुराने बिल वैसे ही! शायद अब समय आ गया है कि हम फोन अपग्रेड करने के बजाय बदलाव लाने के लिए आगे आएं। असली अपग्रेड तो एक बेहतर समाज है।
दिखावा बनाम वास्तविकता एक्टर ने लोगों को सलाह दी है कि वे स्मार्टफोन के दिखावे और कर्ज (EMI) के जाल में फंसने के बजाय सामाजिक कार्यों में योगदान दें। उनका मानना है कि युवाओं को अपनी ऊर्जा केवल गैजेट्स के पीछे भागने के बजाय समाज सुधार की दिशा में लगानी चाहिए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस सोनू सूद की इस टिप्पणी पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। कई लोगों ने उनका समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा, हाथ में डेढ़ लाख का फोन लेकर युवा सिर्फ रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं। काश, समाज बदलने के लिए भी वे इतनी ही उत्सुकता दिखाते।
वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इसे एक वायरस करार दिया, जिसका समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। आलोचकों का कहना है कि महंगे फोन की चाहत में लोग अपनी वित्तीय स्थिति को भी दांव पर लगा रहे हैं।
सोनू सूद का सफर सोनू सूद ने दबंग , सिंबा और जोधा अकबर जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2025 में उन्होंने फिल्म फतेह के जरिए निर्देशन और प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा। सोनू सूद को पर्दे पर विलेन के रोल के साथ-साथ असल जिंदगी में एक समाजसेवी के रूप में भी काफी लोकप्रियता मिली है।
*New phone, new EMI… same old bills! 😂 Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV
— sonu sood (@SonuSood) September 18, 2026
भारत की शानदार जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दरियादिली, विरोधी कप्तान को जीत के जश्न में किया शामिल
आंखों को सुकून देने वाली पारी : क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों की अफगानिस्तान की तारीफ?
दिल्ली में खौफनाक वारदात: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, जानवरों ने नोच खाया शव
दार्जिलिंग में हनीमून बना मातम: बारबेक्यू की आग ने नई-नवेली दुल्हन को लपटों में लपेटा, CCTV देख दहल जाएगा दिल
अमेरिका में सिख ड्राइवर पर जानलेवा हमला: ट्रंप प्रशासन के ‘विवादित पोस्टर’ ने बढ़ाई नफरत?
पंजाब है लुटेरा : UN में आरिफ आजकिया का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार, बताया कैसे सेना कर रही देश को कंगाल
भारत की आर्थिक रफ्तार बेमिसाल: मूडीज ने जताया 7% विकास दर का भरोसा
गोद में मासूम, जबड़ों में मौत: सोनीपत में पिटबुल का खौफनाक हमला, CCTV देख कांप जाएगी रूह
30 हजार फीट की ऊंचाई पर बना अखाड़ा : लंदन-बांग्लादेश फ्लाइट में जमकर चले लात-घूंसे, सहम गए यात्री
गोद से बच्चा छीनकर नोचता रहा खूंखार पिटबुल: सोनीपत में रूह कंपा देने वाली घटना