संयुक्त राष्ट्र के मंच पर पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। कराची के पूर्व मेयर और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया ने पाकिस्तान के जल संकट और आतंकवाद की फैक्ट्री पर कड़ा प्रहार किया है। आजकिया ने दो-टूक कहा कि पाकिस्तान की बर्बादी के लिए भारत नहीं, बल्कि वहां की फौज और उसका अपना पंजाब प्रांत जिम्मेदार है।
आजकिया ने सिंध जल समझौते पर बात करते हुए खुलासा किया कि पाकिस्तान का पानी भारत नहीं, बल्कि वहां का पंजाब छीन रहा है। उन्होंने बताया कि पांचों नदियों का पानी पंजाब का विशाल नहर तंत्र सोख लेता है। जब तक पानी सिंध तक पहुँचता है, तब तक वह एक नाले में तब्दील हो जाता है। गर्मियों में अतिरिक्त पानी छोड़कर पंजाब सिंध में बाढ़ लाता है, जबकि जरूरत के समय पानी रोक लिया जाता है।
आजकिया के अनुसार, पाकिस्तान की असली बीमारी वहां की सेना है, जो 80 सालों से देश को लूट रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनरलों को रिटायरमेंट के बाद हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन इनाम में मिलती है, जिसका इस्तेमाल वे बलूचों, पश्तूनों और सिंधियों पर जुल्म ढाने के लिए करते हैं। आज पाकिस्तान का हर नागरिक आटा, चावल और बिजली तक के लिए तरस रहा है।
आजकिया ने कहा कि पीओके (PoJK) के लोग अब भारत के जम्मू-कश्मीर में दिख रहे एम्स, यूनिवर्सिटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर अपनी बेबसी समझ चुके हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरी जनता को सिर्फ भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए एक मोहरा बनाया, लेकिन अब ये प्रोपेगेंडा दम तोड़ चुका है।
आतंकवाद को पाकिस्तान का एक उद्योग बताते हुए आजकिया ने कहा कि दुनिया में जहाँ भी आतंकी हमला होता है, उसकी जड़ें पाकिस्तान तक पहुँचती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 9/11 से लेकर 26/11 तक, हर बड़े हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद बंद नहीं करेगा, भारत से रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते।
पीएम मोदी के लाहौर दौरे का जिक्र करते हुए आजकिया ने कहा कि भारत ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया था, लेकिन पाकिस्तान की आतंकी फितरत नहीं बदली। उन्होंने सलाह दी कि यदि पाकिस्तान अपनी बर्बादी रोकना चाहता है, तो उसे ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों को पनाह देने वाली सोच छोड़कर, अपनी धरती से आतंकवाद को खत्म कर उसे भारत के हवाले करना होगा।
कौन हैं आरिफ आजकिया? 1964 में कराची में जन्मे आरिफ आजकिया कराची के जमशेद टाउन के पूर्व मेयर रहे हैं। मुहाजिरों के प्रति पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के कारण उन्होंने देश छोड़ा और अब वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बलूचों, सिंधियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए मुखर आवाज उठाते हैं। वैचारिक रूप से वे सनातन धर्म से गहराई से जुड़े हैं।
*My speech in United Nations on community water right and Indus water treaty pic.twitter.com/g18rUmQeGf
— Arif Aajakia (@arifaajakia) September 17, 2026
शशि थरूर की अंग्रेजी में हुई चूक , पीएम मोदी को बधाई देते समय पकड़ी गई ग्रामर मिस्टेक
गोद से बच्चा छीनकर नोचता रहा खूंखार पिटबुल: सोनीपत में रूह कंपा देने वाली घटना
वर्ल्ड टॉप 10: अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा, iPhone 18 Pro का जलवा और उधमपुर में 2 आतंकी ढेर
अभिषेक शर्मा का अद्भुत विस्फोट : 30 गेंदों में शतक जड़ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की
रायबरेली छात्र विवाद: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- अब भाजपा विरोधी लहर नहीं रुकेगी
हूतियों का दावा: सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान मिसाइल हमले में ढेर
भारत में iPhone 18 की धूम: स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे दीवाने, आज से शुरू हुई सेल
ट्रॉफी जीतते ही श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, मैदान पर दिखाया ऐसा खेल भावना का नमूना
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम: अब देरी हुई तो कोर्ट के चक्कर काटने होंगे, 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था
अभिषेक शर्मा का विस्फोटक शतक: भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप