एप्पल की बहुप्रतीक्षित iPhone 18 Pro सीरीज आज, 18 सितंबर 2026 से आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। बाजार में आते ही इस नई सीरीज को लेकर भारतीय ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
दिल्ली से मुंबई तक उमड़ा जनसैलाब देश की राजधानी दिल्ली के सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल स्थित एप्पल स्टोर के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव स्टोर पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां टेक प्रेमी अपने नए डिवाइस को सबसे पहले पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। बेंगलुरु में भी फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रात भर कतार में खड़े रहे फैंस नए आईफोन के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई ग्राहक आधी रात से ही स्टोर के बाहर डट गए थे। नाशिक से आए एक प्रशंसक हितेश पटेल ने बताया कि वे 17 सितंबर की रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए थे ताकि सुबह 8 बजे के पहले स्लॉट में अपना नया आईफोन हासिल कर सकें।
क्या है इस सीरीज में खास? एप्पल ने इस बार iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को बाजार में उतारा है। ग्राहकों में इन फोन्स के लेटेस्ट कैमरा अपग्रेड्स, नए चिपसेट की परफॉर्मेंस और एप्पल द्वारा पेश किए गए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स को लेकर काफी उत्सुकता है।
टेक प्रेमियों में भारी क्रेज आज स्टोर पर पहुंचने वालों में केवल आम ग्राहक ही नहीं, बल्कि टेक रिव्यूअर्स और कंटेंट क्रिएटर्स भी बड़ी संख्या में शामिल थे। अधिकांश लोग ऐसे हैं जो हर साल एप्पल के नए मॉडल के साथ खुद को अपडेट करते हैं।
सीरीज में तीन नए मॉडल्स बता दें कि एप्पल ने 9 सितंबर को एक खास इवेंट के जरिए अपनी नई लाइनअप पेश की थी। इस बार कंपनी ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo को लॉन्च कर बाजार में नई हलचल मचा दी है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Huge crowds gather as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max commences today across India.
— ANI (@ANI) September 18, 2026
Customers are seen standing outside the iPhone store at Jio World Drive to purchase the newly launched devices. pic.twitter.com/IrZhDODS8B
महाकाल की शरण में नितिन नवीन: प्रधानमंत्री मोदी पर बनी रहे बाबा की कृपा
PoK पर चीन-पाकिस्तान की नई साजिश को भारत ने नकारा, 1963 के समझौते को बताया अवैध
मुंबई में मची आईफोन की लूट: स्टोर के बाहर तड़के से लगी लंबी कतारें
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: 1.25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा दिल्ली का कर्तव्य पथ
सूखे की मार: शरद पवार ने सीएम फडणवीस को पत्र लिख 9 बिंदुओं पर की तुरंत कार्रवाई की मांग
अभिषेक का धमाका, राशिद का कहर: कैसे एक खिलाड़ी ने रोक दी टीम इंडिया की रफ्तार
एशियन गेम्स 2026: स्वर्ण पदक के मिशन पर टीम इंडिया, आज जापान से होगी भिड़ंत; जानें कहां और कैसे देखें फ्री लाइव
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम: अब देरी हुई तो कोर्ट के चक्कर काटने होंगे, 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था
आसमान में 30 हजार फीट पर कुश्ती : बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
अंबोली वॉटरफॉल पर मौत का साया: गोद में बच्चा लिए शख्स के कंधे पर गिरा विशाल सांप, मची अफरातफरी