प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दिन की शुरुआत खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की।
बाबा श्याम से मांगी दीर्घायु की कामना मुख्यमंत्री ने मंदिर में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, बाबा श्याम आदरणीय प्रधानमंत्री जी को स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन का आशीष दें। उनके राष्ट्रहित के हर संकल्प को सिद्धि मिले।
कैबिनेट के साथ किया रक्तदान हवन के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम पहुंचीं, जहाँ उन्होंने एक विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। अपनी पूरी कैबिनेट के साथ खुद मुख्यमंत्री ने भी रक्तदान किया। उन्होंने शिविर में आए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे।
SOTTO प्लेटफॉर्म का हुआ आगाज सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम के जन्मदिन पर एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की घोषणा की। दिल्ली में अंगदान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री ने खुद को इस प्लेटफॉर्म की पहली डोनर के रूप में पंजीकृत कराया है।
श्रमिकों के लिए नमो श्रमिक केंद्रों की सौगात श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार ने नमो श्रमिक केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहाँ उनका निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें सभी आवश्यक सूचनाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
कर्तव्य पथ पर जलेंगे सवा लाख दीप प्रधानमंत्री को समर्पित इस विशेष दिन को मनाने के लिए दिल्ली सरकार ने शाम को कर्तव्य पथ पर सवा लाख आशीष दीप जलाने की योजना बनाई है। इसके अलावा, स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किया गया एक विशेष गीत भी आज लॉन्च किया जाएगा।
VIDEO | Delhi: CM Rekha Gupta attends 108 Kundiya Yajna on the occasion of Prime Minister Narendra Modi s 76th birthday.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/OcxlsIhC1c
100% टैरिफ का ट्रंप बम : रूस-ईरान पर कड़े कानून का भारत पर क्या होगा असर?
ड्यूटी पर रील बनाना पड़ा भारी: ब्रिक्स स्नाइपर सस्पेंड, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन: बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, अक्षय कुमार और रवि किशन ने खास अंदाज में किया विश
निगम अधिकारी की टेबल पर उड़ेल दिए आवारा कुत्ते: नाशिक में अनोखे विरोध-प्रदर्शन का वीडियो वायरल
प्रशासनिक लापरवाही पर अनोखा विरोध: दफ्तर की मेज पर छोड़े आवारा कुत्ते
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: खेल जगत के दिग्गजों ने दी खास अंदाज में बधाई
आसमान से सुरक्षा का नया अध्याय: भारतीय सेना के कॉम्बैट डॉग ने पहली बार भरी टैंडम उड़ान
काशी में भव्य उत्सव: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक
सेमीकॉन इंडिया 2026: चिप की दुनिया का महाकुंभ , भारत बन रहा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब
हम भारत से हथियार की होड़ में नहीं : पाकिस्तानी सेना ने पहली बार सैन्य शक्ति को दी स्वीकारोक्ति