महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जो फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।
कब से कब तक होगा WPL 2027? बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, WPL 2027 का आगाज 14 जनवरी को होगा और इसका समापन 7 फरवरी 2027 को किया जाएगा। यह सीजन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है।
28 अक्टूबर को सजेगी नीलामी की महफिल खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) इस बार कोच्चि में होगी। यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 को पूरी की जाएगी। नीलामी से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम की रणनीति तैयार करने के लिए समय दिया गया है।
रिटेंशन की आखिरी तारीख 28 सितंबर फ्रेंचाइजियों को अपने मौजूदा खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 28 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। टीमों को ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले यह निर्णय लेना होगा कि वे किन स्टार खिलाड़ियों पर दोबारा भरोसा जताना चाहती हैं।
वाराणसी को मेजबानी मिलने की उम्मीद WPL 2027 के आयोजन स्थलों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। मुंबई और वडोदरा के साथ-साथ वाराणसी का नाम भी संभावित वेन्यू के रूप में सामने आया है। हालांकि, वाराणसी में मैचों का आयोजन वहां बन रहे नए स्टेडियम के समय पर तैयार होने पर निर्भर करेगा।
WPL के तुरंत बाद चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच WPL 2027 के ठीक बाद भारत में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जो 14 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इसके मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। WPL और चैंपियंस ट्रॉफी के बीच बहुत कम समय होने के कारण, खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए जनवरी और फरवरी का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है।
*The BCCI has announced that the Player Retention deadline ahead of WPL 2027 will be September 28 2026.
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 16, 2026
The Player Auction will be held on 28 October 2026 in Kochi. https://t.co/vPBoXUzWdi pic.twitter.com/GkzLZmyRD9
शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था... , कप्तानी के दबाव पर श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा
अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार
चोटों से बचना मेरी प्राथमिकता : नीतीश कुमार रेड्डी ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद खोला फिटनेस का राज
हवा में टूटा बोइंग 737: यात्रियों की चीखों से दहला सोशल मीडिया, सामने आया खौफनाक वीडियो
चलती ट्रेन, गेट पर लटका शख्स और तमाशबीन भीड़: क्या रील की भूख में मर रही है इंसानियत?
रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने दूसरे सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क ने तोड़ी माही विज और यंग डीएसए की गहरी दोस्ती!
इंसाफ की अजीब जिद: 24 घंटे में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
लॉस एंजेलिस में लाइव कवरेज के दौरान मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की दर्दनाक मौत
यूपी: सास और दामाद का अवैध रिश्ता आया सामने, साथ जीने-मरने की जिद पर अड़े दोनों