नई दिल्ली: उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तान के एक नौसैनिक जहाज के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। इस घटना को लेकर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला? मंगलवार शाम को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना का युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तान नौसेना का एक जहाज तेजी से बहुत करीब आ गया। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार बेहद असुरक्षित और गैर-पेशेवर था, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
समझौते का सीधा उल्लंघन विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अप्रैल 1991 में हुए द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करार दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह घटना सैन्य अभ्यास और सैनिकों की आवाजाही से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 के खिलाफ है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना रवैया समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा है।
पाकिस्तान को सख्त चेतावनी भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक से दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान को अपने सैन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देने चाहिए कि वे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतें। साथ ही, दोनों देशों के बीच मौजूद सैन्य समझौतों का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए।
राजनायिक स्तर पर विरोध सिर्फ नई दिल्ली में ही नहीं, बल्कि भारत सरकार ने इस्लामाबाद में नियुक्त अपने उच्चायुक्त को भी निर्देश दिए हैं कि वे वहां के विदेश मंत्रालय के समक्ष इस मामले को गंभीरता से उठाएं और कड़ा विरोध दर्ज कराएं।
BRICS और पाकिस्तान का संदर्भ यह तनाव ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान लंबे समय से ब्रिक्स (BRICS) में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, भारत की वीटो पावर के चलते पाकिस्तान अब तक इस समूह से बाहर है। जानकारों का मानना है कि समुद्र में इस तरह की उकसावे वाली हरकतें दोनों देशों के बीच पहले से ही तल्ख संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना सकती हैं।
On the evening of 15 September 2026, a Pakistan Naval Ship came close to a frontline Indian Naval warship on a routine surveillance mission in the North Arabian Sea at high speed, manoeuvring in an unprofessional and unsafe manner. This led to a collision. No damage has been… pic.twitter.com/s5EsijJrzr
— ANI (@ANI) September 16, 2026
सरकार बनी तो सीएम कोटे से बनाऊंगा IAS : महिला की खूबसूरती पर फिसले सपा नेता, वायरल चैट ने मचाई खलबली
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: कोर्ट में ड्रामा बंद करें, आखिरी मौका दिया जा रहा है
IND vs AFG: दूसरे टी-20 में भी वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठने का खतरा, क्या है टीम मैनेजमेंट का प्लान?
ब्रिक्स सम्मेलन: बांग्लादेश के लिए भारत ने क्यों भेजे थे दो निमंत्रण? विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
लॉस एंजिलिस में दोहरी त्रासदी: बस हादसे की कवरेज करने गया हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत
कौन है गुरुग्राम हिट-एंड-रन का आरोपी कल्याण बैंसला? बॉडीबिल्डर से लेकर जिम ओनर तक का सफर
पीएम मोदी के स्कूल के दोस्त को मिली इंसाफ की जीत, 15 साल बाद वापस मिली जमीन
बच्चों की सुरक्षा पर मेटा और कैपजेमिनी की बढ़ी मुश्किलें, बाल आयोग ने आला अधिकारियों को किया तलब
सड़क किनारे पसरे पर रुके मुख्यमंत्री साय, मिट्टी का दीया खरीदकर महिला के स्वावलंबन का किया सम्मान
क्या संजू सैमसन का करियर खत्म होने की कगार पर है? दूसरे टी20 में टिके रहना है चुनौती