लॉस एंजिलिस में दोहरी त्रासदी: बस हादसे की कवरेज करने गया हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत
News Image

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के लॉस एंजिलिस से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार शाम यहां सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे के साथ कई वाहन भी जलकर खाक हो गए हैं।

बस हादसे की रिपोर्टिंग के दौरान हादसा यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक न्यूज चैनल की टीम पास में हुए एक भीषण बस हादसे की कवरेज कर रही थी। शाम करीब 7 बजे हेलीकॉप्टर व्यावसायिक इमारत के पास गिरा। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर उसी न्यूज चैनल का था जो बस दुर्घटना को कवर करने वहां पहुंचा था।

पूरा हेलीकॉप्टर जलकर हुआ खाक लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के कैप्टन ब्रांडेन सिल्वरमैन ने बताया कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल चुका है। हादसे के बाद वहां मौजूद पार्किंग स्थल में खड़े कई वाहन और कंटेनर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अग्निशामकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अभी और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अभी तक तीन शवों की पुष्टि हुई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हेलीकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे और मरने वाले अन्य लोग हेलीकॉप्टर में थे या जमीन पर मौजूद थे। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो घंटे पहले हुआ था बस हादसा गौर करने वाली बात यह है कि हेलीकॉप्टर क्रैश से ठीक दो घंटे पहले इसी इलाके में एक एसयूवी और सिटी बस की जोरदार टक्कर हुई थी। उस बस हादसे में दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे। हेलीकॉप्टर इसी हादसे की खबर देने के लिए घटनास्थल के आसपास ही था।

जांच में जुटी एजेंसियां हेलीकॉप्टर हादसे की सटीक वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय नागर विमानन प्रशासन (FAA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मलबे की जांच के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों और कुल नुकसान का पता चल सकेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कौन है गुरुग्राम हिट-एंड-रन का आरोपी कल्याण बैंसला? बॉडीबिल्डर से लेकर जिम ओनर तक का सफर

Story 1

एशियन गेम्स 2026: पवन सेहरावत का हुंकार, गोल्ड की उम्मीद हमारे लिए दबाव नहीं, मोटिवेशन है

Story 1

मोबाइल की लत से बिगड़ा चौथी क्लास के छात्र का मानसिक संतुलन, गोरखपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला

Story 1

लद्दाख के जंस्कार में सांस्कृतिक महाकुंभ: फेस्टिवल का आगाज, युवाओं को मिला डिजिटल मंत्र

Story 1

बाराबंकी में हत्या की साजिश : चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा, बोले- पेट्रोल-डीजल लेकर मेरी कार फूंकने आए थे

Story 1

सलमान खान से हुई पूजा में चूक, बहन अर्पिता ने ऐसे सुधारा भाई का अंदाज

Story 1

इंसाफ की अजीब जिद: 24 घंटे में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Story 1

दिल्ली के 10,000 छात्रों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना: सत्य निकेतन हादसे के बाद सीएम का बड़ा कदम

Story 1

Vivo V80 की भारत में जल्द होगी एंट्री: 7,200mAh बैटरी और Zeiss कैमरे से लैस होगा ये धांसू फोन

Story 1

दिल्ली की आशा वर्करों को दिवाली से पहले तोहफा: मासिक प्रोत्साहन भत्ता अब दोगुना