मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) से बीजेपी विधायक और राज्य के सबसे अमीर नेताओं में शुमार पराग शाह इन दिनों चर्चा में हैं। 3383 करोड़ की संपत्ति के मालिक शाह ने अपनी लग्जरी गाड़ियां और सुरक्षा टीम को छोड़कर मुंबई की सड़कों पर एक आम भिखारी की तरह समय बिताया।
गुरु की सीख और अनोखी तपस्या विधायक ने यह अनुभव अपने जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज की सलाह पर लिया। जैन धार्मिक परंपरा के पवित्र पर्युषण पर्व के दौरान, गुरु ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और करुणा जगाने का संदेश दिया था। उनकी आज्ञा मानकर शाह ने ऐसा गेटअप लिया कि उन्हें पहचानना नामुमकिन हो गया।
पहचान छिपी तो दिखा असली चेहरा कई घंटों तक सड़क पर रहने के बाद शाह ने पाया कि जब किसी का सामाजिक रुतबा नहीं दिखता, तो लोग उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। विधायक ने कहा, जो लोग दफ्तर में मुझसे मिलने के लिए लाइन लगाते हैं, सड़क पर उनका नजरिया बिल्कुल अलग था। यह अनुभव जीवन की कड़वी सच्चाई सिखाता है।
समोसे वाले का बड़प्पन अपना अनुभव साझा करते हुए शाह भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि घाटकोपर स्टेशन के पास एक फेरीवाले ने उन्हें मुफ्त में समोसा दिया। जब शाह ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, तो उस गरीब फेरीवाले ने बिना कोई सवाल किए मुस्कुराते हुए उन्हें खाना खिलाया। उन्होंने कहा, मुंबई के लोगों में मदद करने की अद्भुत इच्छाशक्ति है।
पहचान उजागर होने के बाद का सच भिखारी के रूप में समय बिताने के बाद, शाह ने अपना मेकअप हटाया और वापस उन लोगों के पास गए जिनसे वे भीख मांग रहे थे। बिना यह बताए कि वे ही बाबा थे, उन्होंने लोगों से दोबारा बातचीत की। उन्होंने खुद को एक आम आदमी की नजरों से दुनिया देखने का मौका दिया।
राज्य के सबसे अमीर विधायक पराग शाह 2024 के विधानसभा चुनाव में अपनी संपत्ति के खुलासे के बाद सुर्खियों में आए थे। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 3383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। अपनी इस भारी-भरकम नेटवर्थ के बावजूद, सड़क पर बैठकर भीख मांगने का उनका यह कदम राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
🙏 पवित्र पर्युषण पर्व पर एक प्रेरणादायी अनुभव 🙏
— Parag Shah (@ParagShahBJP) September 14, 2026
परम पूज्य राष्ट्रसंत श्री नम्रमुनि महाराज साहेब ने अपने प्रवचन में समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और मानवता का संदेश दिया।
गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन परिसर में आम… pic.twitter.com/mFL2cWWfne
15 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: तरुण तेजपाल जेल पहुंचे, AI पर UN का अलार्म और US वीज़ा पर भारतीय छात्रों को राहत
प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो : इस्तीफा मंजूर होते ही आईएएस दिव्या मित्तल का संदेश
ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों मना किया? राजीव शुक्ला ने खोला राज
FATF बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान का दिखावटी एक्शन, मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: यह महज हादसा नहीं, हत्या की साजिश - पिता ने मांगी सख्त कार्रवाई
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी के ACC प्रमुख बनने के बाद कैसे क्रिकेट का मैदान बना भारत-पाकिस्तान तनाव का अखाड़ा?
दिल्ली के सिंगलपुर में नई सौगात: लेबर चौक पर बना आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
सलमान खान का वॉन्टेड लुक वायरल: सोहेल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे भाईजान
बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की रौनक: सैफ के हाथों बनी बप्पा की मूर्ति से लेकर सितारों के घर तक छाई खुशियां
राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: 3 मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद