मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक अमेरिकी वायुसेना अधिकारी ने मौत को मात देने का अपना अनुभव साझा किया है। 2 अप्रैल 2026 को ईरान के पहाड़ी इलाके में हुए हमले के बाद यह अधिकारी 50 घंटों तक दुश्मनों के बीच अकेला संघर्ष करता रहा।
आसमान से मौत की छलांग मिशिन कॉल साइन ड्यूड 44 ब्रावो के नाम से मशहूर यह अधिकारी अपने F-15E विमान में सवार था। उड़ान के दौरान ईरान ने उनके विमान को निशाना बनाया, जिससे दोनों पायलटों को पैराशूट से इजेक्ट होना पड़ा। ब्रावो का पैराशूट हवा में ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वे 70 से 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन पर गिरे। इस भीषण टक्कर से उनकी कमर, कंधे और बांह की हड्डियां टूट गईं।
पहाड़ों पर 50 घंटे का संघर्ष जमीन पर उतरने के बाद ब्रावो अपने पायलट अल्फा से करीब 5 मील दूर थे। पायलट अल्फा को तो कुछ ही घंटों में बचा लिया गया, लेकिन ब्रावो दुश्मन की नजरों से बचने के लिए 7000 फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ी पर चढ़ गए। वहां कड़ाके की ठंड, तेज हवाएं और न खाने के लिए कुछ था न पीने के लिए। घायल अवस्था में उन्होंने केवल ईश्वर से प्रार्थना की और मदद का इंतजार किया।
सीआईए और सेना का साहसी मिशन ब्रावो की तलाश में अमेरिकी सेना ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। 90 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक जमीन पर उतरी थी, जबकि सीआईए (CIA) ने ईरानी सेना को भ्रमित करने के लिए खुफिया तकनीक का इस्तेमाल किया। बचाव दल उन तक पहुंच तो गया, लेकिन खतरा टला नहीं था। रेगिस्तानी रेत में बचाव विमान का लैंडिंग गियर फंस गया, जिससे वे उड़ान भरने में असमर्थ हो गए।
तकनीक बचाने के लिए विमानों को किया नष्ट स्थिति को गंभीर देखते हुए, वायुसेना की सीक्रेट यूनिट ने लिटिल बर्ड हेलीकॉप्टर की मदद से दोनों फंसे हुए विमानों को नष्ट कर दिया। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि 100 मिलियन डॉलर की कीमत वाले इन विमानों की अत्याधुनिक तकनीक दुश्मनों के हाथ न लग जाए।
अंततः 50 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्रावो को सुरक्षित निकाल लिया गया। ईरान से निकलते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी को फोन किया। दुश्मन के इलाके में 2 दिन तक बिना किसी सहारे के जिंदा रहना और फिर सुरक्षित रेस्क्यू किया जाना किसी आधुनिक चमत्कार से कम नहीं है।
The Weapons Systems Officer who was shot down over Iran earlier in the war spoke to 60 Minutes this week, in a first interview since the shoot down. Per the pilot, once they both ejected, they ended up 5miles apart once they landed. pic.twitter.com/LVmAMcaOtL
— OSINTdefender (@sentdefender) September 14, 2026
वीडियो: चोर...चोर, ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम, मोहसिन नकवी को देखते ही भड़के प्रशंसक
नेपाल में आपदा के बाद महंगाई का विस्फोट: 1700 रुपये का मटन और 25 रुपये का अंडा, त्योहारों पर भी ग्रहण
जीत के बावजूद खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना का एग्जिट, रोहित शेट्टी के पैर छूकर छलके आंसू
बिहार MLC चुनाव: RJD की लिस्ट पर PK का बड़ा हमला, बोले- टिकट बिका है, मेहनत की कोई कीमत नहीं
खतरों के खिलाड़ी 15: ट्रॉफी के करीब फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा, कौन मारेगा बाजी?
सरेआम बेइज्जती के बाद भी मोहसिन नकवी की तारीफ में जुटे पाकिस्तानी फैंस, वायरल वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे
सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला: शरूराह सैन्य बेस में हथियार डिपो को बनाया निशाना
लंदन की रेस ट्रैक पर थलपति विजय और अजित कुमार का याराना, वीडियो देख फैंस हुए गदगद
गुरुग्राम हिट एंड रन: महिला बाइकर की एक सलाह पर भड़का कार सवार, फिर हुआ खौफनाक हादसा
आपातकाल थोपना कांग्रेस की संस्कृति, हमारी नहीं : छात्र आंदोलनों पर बरसे अमित शाह