मध्य प्रदेश की राजनीति में राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की हालिया टिप्पणी पर कांग्रेस ने करारा पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है।
पप्पू अब भाजपा के लिए पापा बने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान का जवाब देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी को भाजपा लंबे समय से पप्पू कहकर संबोधित करती रही, अब वही उनके लिए पापा बन गए हैं। शर्मा ने तर्क दिया कि जैसे घर में बच्चे अपने पिता से डरते हैं, ठीक वैसे ही आज पूरी भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है।
इतिहास से अनजान है भाजपा सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार ने कभी दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि अमेठी और रायबरेली को चुना। इस पर पलटवार करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और रायबरेली के राजनीतिक महत्व की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के युवाओं से जुड़ने के कारण भाजपा खेमे में बेचैनी है।
19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं राहुल गांधी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पीसी शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। यहाँ वे छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए जेन-जी (Gen-Z) युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम को लेकर रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और इसके लिए 10 लाख रुपये की राशि जमा की गई है, जो इतिहास में पहली बार हुआ है।
भाजपा का पलटवार: पप्पू तो जनता मानती है कांग्रेस के इस दावे पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने कहा कि अब तो कांग्रेस नेता खुद स्वीकार कर रहे हैं कि राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सिर्फ भाजपा नहीं, बल्कि देश की आम जनता भी उन्हें इसी उपनाम से जानती है। कांग्रेस नेताओं को अपनी बात पर टिके रहना चाहिए, कल को शायद वे उन्हें चाचा या फूफा भी कहने लगें।
राजनीतिक खींचतान के मायने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर मालवा की सभा में राहुल गांधी को लेकर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि पप्पू होने का मतलब ही पप्पू जैसा काम करना है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राहुल गांधी अपने रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। दोनों दलों के बीच यह बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।
*#WATCH | Bhopal, MP | On CM Mohan Yadav’s remark on Lop Rahul Gandhi’s visit to Raebareli, Senior Congress leader PC Sharma says, They kept calling him Pappu , but now he has become everyone s Papa .
— ANI (@ANI) September 14, 2026
He says, The leaders of the Bharatiya Janata Party are unaware of the… https://t.co/rTJOkGZomm pic.twitter.com/1agzgYSTTZ
महिला एशिया कप 2026: भारत बना चैंपियन, झोली में आई इनामी राशि
लाड़ली बहना योजना: 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,835 करोड़
IND vs AFG: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी-20 का पूरा शेड्यूल और लाइव अपडेट जानें
लंदन में अमेरिकी ऑपरेशन : अपने ही राजनयिक को मरीन कमांडो के जरिए चुपके से उड़ा ले गया अमेरिका, ब्रिटेन नाराज
दहकते ज्वालामुखी पर 700 साल से विराजमान हैं विघ्नहर्ता , मौत के मुहाने पर बप्पा का अभय वरदान
गुरुग्राम की सड़कों पर गुंडागर्दी: महिला बाइकर को टक्कर मार फरार हुए कार सवार, वीडियो वायरल
BRICS में पुतिन की AI सेल्फी : क्या यह अमेरिका के लिए एक कूटनीतिक वॉर्निंग है?
महिला टी20 क्रिकेट में मंधाना-शेफाली का जलवा: फाइनल में रचा इतिहास, तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड
रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का गणेश भक्तों से बड़ा सवाल, विसर्जन को लेकर कही ये बात
लॉरेंस बिश्नोई की स्वयंभू पत्नी: हाथ पर टैटू, 8 साल से मानती है पति, अब धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार