जिस यूनाइटेड किंगडम (UK) ने कभी बांटो और राज करो की नीति से भारत सहित दुनिया के कई देशों की सीमाएं तय कीं, आज वही मुल्क इतिहास के सबसे बड़े बिखराव की दहलीज पर खड़ा है। स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के नेता एक स्वतंत्र भविष्य की नींव रखने के लिए आज वेल्स के कार्डिफ़ में एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन करने जा रहे हैं।
वेल्स की राजधानी कार्डिफ़ के पांच सितारा सेंट डेविड होटल में आज एक अभूतपूर्व बैठक हो रही है। इसमें स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर (प्रथम मंत्री) शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक के अंत में एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जिसमें आधिकारिक तौर पर जनमत संग्रह (Referendum) और आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग को मजबूती से रखा जाएगा।
यूके के इतिहास में यह पहला मौका है जब तीनों प्रांतों में स्वतंत्रता समर्थक दल एक साथ सत्ता में हैं। स्कॉटलैंड में SNP, वेल्स में प्लेड सिमरू और उत्तरी आयरलैंड में शिन फेन जैसी पार्टियां अब केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। इन दलों का मानना है कि लंदन में बैठी संघीय सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है।
इन प्रांतों के अलगाव की मांग के पीछे दो बड़े कारण प्रमुख हैं। पहला, ब्रेक्सिट (यूरोपियन यूनियन से अलग होना), जिसने इन देशों की अर्थव्यवस्था को गहरा आघात पहुंचाया है और वे अब दोबारा EU में शामिल होना चाहते हैं।
दूसरा मुख्य कारण अवैध घुसपैठ और बदलती डेमोग्राफी है। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि संघीय सरकार की नरम नीतियों के कारण इन क्षेत्रों की जनसांख्यिकीय संरचना बदल गई है, जिससे वे अपने ही घर में अल्पसंख्यक महसूस कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि यूके के इस आंतरिक बिखराव को हवा देने का काम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। हाल ही में आयरलैंड दौरे के दौरान ट्रंप ने संयुक्त आयरलैंड (United Ireland) के विचार का समर्थन करते हुए इसे महान बताया था। उनके इस बयान ने उत्तरी आयरलैंड के नेताओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं।
अगर इन प्रांतों की मांग मान ली जाती है, तो परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। उत्तरी आयरलैंड के मूल आयरलैंड में विलय की संभावना है, जबकि स्कॉटलैंड और वेल्स पूरी तरह स्वतंत्र देश के रूप में उभर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटेन नाम का अस्तित्व हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा और पीछे सिर्फ इंग्लैंड बचेगा।
🚨 WOW! Leadership from Scotland, Wales and Northern Ireland are meeting to move toward SECEDING from the UK — demanding the right of referendum to become independent
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) September 13, 2026
This is perhaps the first time all 3 have had major pro-independence parties acting simultaneously
There will… pic.twitter.com/rPB36N0nAe
जसप्रीत बुमराह का एक और महारिकॉर्ड : टी20 में 350 विकेट पूरे कर दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
उज्जैन: खड़े हनुमान मंदिर विवाद में नया मोड़, IIT ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं भेजी
बालाघाट में नल से निकलता गंदा पानी और बच्चों की मौतों पर मचा कोहराम, सवालों के घेरे में प्रशासन
हवा में लहराया विमान, 3 बार लैंडिंग की कोशिश और फिर... ट्यूनीशिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर
भारत ने नहीं ली मोहसिन नक़वी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफ़ी: क्या है पूरा विवाद?
BRICS पर मचा सियासी घमासान: कांग्रेस के रुख पर JDU का तीखा प्रहार, बोले- यह देश का गौरव है
सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक: अमित शाह ने बताई PM मोदी की शक्तिशाली रक्षा नीति
शेर-ए-पंजाब T20: अभिषेक शर्मा की टीम बनी चैंपियन, युवराज सिंह ने सिक्सर किंग को दिया खास इनाम
शेफाली वर्मा का तूफानी कहर: फाइनल में रचा इतिहास, जड़ा महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक
# महिला एशिया कप 2026: भारत का दबदबा, श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर आठवीं बार बनी चैंपियन