विवाद की शुरुआत बिग बॉस 20 में ओलंपिक मेडलिस्ट और बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के एक बयान ने तूल पकड़ लिया है। शो के दौरान जब काजी तौकीर ने भारत की महिला एथलीट्स का जिक्र करते हुए सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल की उपलब्धियों की सराहना की, तो मैरी कॉम ने बीच में ही उन्हें टोक दिया।
क्या कहा मैरी कॉम ने? काजी की बात पूरी होने से पहले ही मैरी कॉम ने तल्ख लहजे में कहा, लेकिन मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी खेल उपलब्धियों को गिनाना शुरू कर दिया। मैरी कॉम का यह अंदाज दर्शकों को नागवार गुजरा।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। नेटिज़न्स ने मैरी कॉम के इस बयान को अहंकार करार दिया। यूजर्स का कहना है कि एक चैंपियन खिलाड़ी को दूसरी महिला एथलीट्स की तुलना खुद से करना शोभा नहीं देता। उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
टीम का आया सफाईनामा बढ़ते विवाद को देखते हुए मैरी कॉम की टीम ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से माफी मांगी है। पोस्ट में कहा गया, मैरी का इरादा किसी भी खिलाड़ी को नीचा दिखाने का नहीं था। वह किसी अन्य एथलीट की तुलना में अपनी उपलब्धियों को बड़ा नहीं दिखाना चाहती थीं। हर खिलाड़ी की यात्रा अनूठी होती है और मैरी देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट का सम्मान करती हैं।
विवादों से पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब मैरी कॉम अपने बयानों को लेकर मुश्किल में फंसी हैं। इससे पहले फरवरी में अपने पति को लेकर दिए गए एक विवादास्पद बयान के कारण भी उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस समय भी माफी मांगकर मामला शांत करने की कोशिश की गई थी।
Wtf 😭 Qazi giving salute to mary kom #BiggBoss20 pic.twitter.com/ALtS8lNbNd
— 𝙁𝙧𝙤𝙯𝙚𝙣 🥶 (@Frozen_pratik) September 11, 2026
भारत में डेब्यू के लिए तैयार 15 वर्षीय तूफान , वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े उड़ा देंगे आपके होश
Gen-Z सिर्फ एक विदेशी लेबल: माधवी लता का भारतीय युवाओं को नया संबोधन
गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा रामायण का शंखनाद: अरिजीत-श्रेया की आवाज में आएगा पहला गाना
जसप्रीत बुमराह का एक और महारिकॉर्ड : टी20 में 350 विकेट पूरे कर दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, पहले टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2100 रुपये के लालच में मौत से दौड़, घोड़ों का इंजेक्शन लेते ही मैदान पर गिरे आर्मी के दो युवा!
प्लेटफॉर्म पर मां की लाश, मदद के लिए बिलखते रहे बच्चे: मथुरा जंक्शन से आई झकझोरने वाली तस्वीर
ब्रिक्स डिनर में केवल शाकाहार: राहुल गांधी का तंज, बोले- 80% भारतीय मांसाहारी हैं
हमारा कप्तान फेल, टीम भी फेल : इंग्लैंड के हाथों सूपड़ा साफ होने पर रमीज राजा ने लगाई लताड़
रील बनाने की सनक: सोनमर्ग में स्टंट करने के लिए सिंध नदी में उतारी SUV, बाल-बाल बची जान