नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2026) का आज दूसरा और अंतिम दिन रहा। पहले दिन जहां नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 पर ऐतिहासिक सहमति बनी, वहीं दूसरे दिन सदस्य देशों के नेताओं की रवानगी के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
सम्मेलन के दूसरे दिन नेताओं के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत का अपना दौरा पूरा कर स्वदेश रवाना हो गए। गौरतलब है कि वह शुक्रवार रात पीएम मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए थे। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अब्ये अहमद अली भी दिल्ली हवाई अड्डे से अपने देश के लिए निकल गए हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक तनावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में महामारी, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावटें किसी एक देश तक सीमित नहीं रहतीं। इसके समाधान के लिए भारत ने ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम और आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वार्निंग डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस पर जोर दिया है।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत का प्रयास ब्रिक्स को केवल सरकारी बैठकों तक सीमित न रखने का रहा है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे उद्यमी, किसान, रिसर्चर और युवा इसमें सक्रिय भागीदार बनें। इसी दिशा में छोटे उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए ब्रिक्स MSME सहयोग पोर्टल और शहरी गतिशीलता के लिए ब्रिक्स अर्बन मोबिलिटी हब जैसे नवाचार पेश किए गए हैं।
सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी देखी गई। इस दौरान सुरक्षा और वैश्विक भू-राजनीति पर चर्चा हुई। पुतिन ने यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की संभावित तैनाती को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे रूस के साथ सीधे युद्ध के समान बताया। पीएम मोदी ने आज कजाखिस्तान, फिलीपींस, मिस्र और नाइजीरिया समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं में भी हिस्सा लिया।
ब्रिक्स सम्मेलन और आज शाम अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कई मार्गों पर वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के चलते पाबंदियां लागू की हैं।
ब्रिक्स के इस 18वें संस्करण ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों, विशेष रूप से सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों की भागीदारी और यूएन महासचिव के पद पर महिला की नियुक्ति की वकालत कर एक मजबूत वैश्विक संदेश दिया है।
VIDEO | BRICS Summit 2026: Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali departs from Delhi airport.#BRICSUpdatesOnPTI #BRICS2026 #BRICS #BRICSSummit #BRICSIndia
— Press Trust of India (@PTI_News) September 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/y8lZstQmsm
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग: क्या मूसेवाला से जुड़ा है हमले का कनेक्शन?
एशिया कप में ट्रॉफी विवाद : भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी को किया नज़रअंदाज़, शर्मिंदगी के बाद मैदान से निकले पाक गृह मंत्री
ओमान के पास जहाज पर भीषण हमला: 13 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी; भारत ने दी सख्त चेतावनी
कृषि और स्वास्थ्य के नवाचारी नायक: चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में देश के उभरते टैलेंट का सम्मान
जामिया के मेस खाने में निकली छिपकली: छात्रों का फूटा गुस्सा, VC ऑफिस के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ वॉर : हर जांच केंद्र पर लगेंगे कैमरे, 47 हॉटस्पॉट्स पर 13 अफसरों की सीधी नजर
नागपुर की सड़कों पर मौन क्रांति : डीजे और लेजर लाइट के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब
आखिरी बार कब रोई थीं स्मृति मंधाना? खुलकर बयां किया अपना इमोशनल साइड और रिटायरमेंट का प्लान
टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान का बुरा हाल: इंग्लैंड से क्लीन स्वीप के बाद 9वें नंबर पर फिसली टीम
तिब्बत में दोबारा कांपी धरती: 5 दिन में दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके