मुरादाबाद के हरथला पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। चलती वैगनआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार अधिवक्ता ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
धमाके के साथ दहला इलाका देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में हो रहे छोटे-छोटे धमाकों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। घटना के समय सड़क पर भारी भीड़ थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
जाम में फंसी गाड़ियां, मची खलबली आग की लपटों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कांठ रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
कार में आग लगने पर क्या करें? (विशेषज्ञों की सलाह) मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने लोगों को ऐसी स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी है:
आग के मुख्य कारण विशेषज्ञों के अनुसार, कारों में आग लगने के पीछे मुख्य रूप से वायरिंग में खराबी, शॉर्ट सर्किट, ईंधन का रिसाव या इंजन का अत्यधिक गर्म होना होता है। सीएनजी-एलपीजी किट में तकनीकी खामी और पुरानी गाड़ियों की समय पर सर्विस न कराना भी इन हादसों का बड़ा कारण बनता है। विशेषज्ञों ने गाड़ी में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न रखने की सलाह दी है।
*धू-धू कर जलती कार pic.twitter.com/Scs70bovqE
— anshul saxena (@rudrasaxena) September 12, 2026
ब्रिक्स का नई दिल्ली घोषणापत्र : भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, आतंकवाद और टैरिफ पर सख्त तेवर
ब्रिक्स समिट का ऐतिहासिक आगाज: पीएम मोदी ने बदला वैश्विक विमर्श का रुख
मुंबई: तड़के पार्किंग में पुलिस का छापा, 20 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; 9 हिरासत में
रील के लिए हाथ में पकड़ा दुर्लभ सांप, आस्तीन के सांप वाले डायलॉग पर अब पुलिस की नजर
80s के लुक में दिखना चाहते हैं आप भी? वैभव सूर्यवंशी की तरह अपनी AI फोटो बनाने का आसान तरीका
रूस का भारत को बड़ा उपहार: फर्टिलाइजर की निर्बाध सप्लाई से किसानों की बढ़ेगी पैदावार
क्या अरुणाचल में चीन ने बसा लिए हैं अपने गांव? डिंपल यादव ने सरकार से मांगा जवाब
मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया किशोर कुमार का गाना, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
ब्रिक्स समिट के बीच राष्ट्रपति भवन पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति: ईरानी हॉल के दौरे के पीछे क्या है संदेश?
महिला एशिया कप फाइनल: हम किसी को भी हरा सकते हैं - खिताबी जंग से पहले श्रीलंकाई कप्तान की भारत को खुली चुनौती