नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी राष्ट्रप्रमुखों और प्रतिनिधियों के लिए एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष डिनर में भारतीय व्यंजनों की विविधता और विरासत को खूबसूरती से पेश किया गया।
स्टार्टर में गुजरात और अवध का संगम डिनर की शुरुआत बेहद खास भारतीय स्टार्टर्स से हुई। इसमें गुजरात की मशहूर खांडवी को आधुनिक मिल-फॉय स्टाइल में पेश किया गया, जिसमें नारियल, सरसों और कढ़ी पत्ते का तड़का था। इसके साथ ही अवधी जायके का अहसास कराते हुए खुंब गलोटी (सॉफ्ट मशरूम कबाब) परोसा गया, जिसे शीरमाल रोटी के साथ परोसा गया।
मेन कोर्स: हिमालय से दक्षिण भारत तक की थाली मेन कोर्स में भारतीय रसोई की गहराई देखने को मिली। उत्तर भारत के स्वाद के रूप में पनीर लबाबदार परोसा गया। वहीं, हिमालयी क्षेत्र के खास गुच्छी (मोरेल मशरूम) को केसर और बादाम के साथ धीमी आंच पर पकाकर परोसा गया।
दक्षिण भारतीय स्वाद के लिए कैरेट बीन पोरियल शामिल किया गया, जिसे नारियल तेल और मसालों के साथ तैयार किया गया था। सूप के तौर पर टमाटर और तुअर दाल से बनी थक्काली बेले सारू ने मेहमानों का दिल जीता। भोजन के साथ बाजरे (मिलेट) से बना खास पुलाव और बीटरूट रायता पेश किया गया।
मिठाइयों में दिखा पुरानी दिल्ली का जादू भोजन का समापन शाही डेसर्ट के साथ हुआ। इसमें ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम के साथ कुरकुरी जलेबी परोसी गई। दूसरी मुख्य मिठाई शहतूत फिरनी थी, जिसे दूध और चावल से धीमी आंच पर तैयार कर ऊपर से सोने के वर्क और ताजे शहतूत से सजाया गया था।
इस डिनर में विदेशी मेहमानों के साथ-साथ भारत के कई वरिष्ठ मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय खान-पान की इस अनूठी और स्वास्थ्यवर्धक दावत का आनंद लिया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin and other world leaders at Bharat Mandapam
— ANI (@ANI) September 12, 2026
PM Modi has hosted gala dinner for global leaders and delegates here
(Source: DD) pic.twitter.com/lOlKp0W7Df
इंग्लैंड का पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप : बर्मिंघम में रूट की कप्तानी में रचा इतिहास
80s के लुक में खुद को देख दंग रह गए टीम इंडिया के सितारे, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल
क्या दिल्ली में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी-20? बारिश का साया और मौसम का पूरा हाल
ब्रिक्स मंच पर दिखी एकजुटता: पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग का हाथ थाम दुनिया को दिया कड़ा संदेश
IND vs AFG: प्लेइंग 11 पर सस्पेंस और बुमराह की वापसी, श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें
थाली में उतरी नन्ही चिरैया : आंटी और पक्षी के भरोसे का वीडियो देख लोग हुए भावुक
दिल्ली में जिनपिंग की रहस्यमयी कार पर काला कवर : आखिर क्या छिपा रहा है चीन?
जोधपुर के छोटे से गांव से सीधे कमेंट्री बॉक्स तक: सुनील गावस्कर के साथ गूंजेगी देवेंद्र की आवाज
रूस का भारत को बड़ा उपहार: फर्टिलाइजर की निर्बाध सप्लाई से किसानों की बढ़ेगी पैदावार
उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब कक्षा 1 से 12 तक मिलेंगी मुफ्त किताबें