दिल्ली: गलवान घाटी की हिंसक झड़प के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा है। सात साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान वैश्विक चुनौतियों और आपसी संबंधों को लेकर अहम चर्चा हुई।
दुनिया की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर बैठक में शी जिनपिंग ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य होने के नाते, भारत और चीन पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। हमें मानवता के भविष्य के लिए ब्रिक्स ढांचे के भीतर मिलकर काम करना चाहिए।
पीएम मोदी का थ्री-म्यूचुअल फॉर्मूला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि दोनों देशों को अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखना होगा। पीएम ने संबंधों को सुधारने के लिए तीन प्रमुख मंत्र दिए: आपसी सम्मान , आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित । उन्होंने जोर दिया कि किसी भी स्थिति में मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए।
संबंधों में प्रगति का स्वागत विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में तियानजिन में हुई पिछली मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में आई प्रगति का सकारात्मक स्वागत किया। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत नजर आए कि भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने की जरूरत है।
गलवान के बाद दोगुनी हुई व्यापारिक निर्भरता 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच राजनयिक तनाव चरम पर था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में चीन से भारत का आयात करीब 65 अरब डॉलर था, जो 2025-26 तक बढ़कर 132 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। यानी तनाव के बावजूद चीन से आयात दोगुना हो चुका है।
सात साल बाद दिल्ली पहुंचे जिनपिंग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आगमन पर पालम एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा और तकनीकी कारणों से चर्चा में रही उनकी विशेष कार Hongqi N701 भी इस दौरे का बड़ा आकर्षण बनी रही। ब्रिक्स सम्मेलन के बाद यह मुलाकात भारत-चीन संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
#WATCH | Delhi: During the bilateral meeting with PM Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping said, In the face of a complex international landscape marked by intertwined changes and challenges, China and India, as the world s two most populous countries and important members… pic.twitter.com/MZff4EpQ6F
— ANI (@ANI) September 12, 2026
जंक फूड छुड़ाने के लिए बच्चों को दिखाया नकली पेट के कीड़े , रोते बच्चों का वीडियो देख भड़के लोग
इंग्लैंड का पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप : बर्मिंघम में रूट की कप्तानी में रचा इतिहास
ENG vs PAK: टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ, बर्मिंघम में रूट-कॉक्स का तूफान
9 महीने के बच्चे का अद्भुत कारनामा, पत्थरों वाली पहाड़ी सीढ़ियां चढ़ते देख दंग रह गई दुनिया
दुबई के शेख का भारत पर बड़ा दांव: ओडिशा एल्युमीनियम प्रोजेक्ट के लिए 1.10 लाख करोड़ का निवेश
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी का 20 साल का ब्लूप्रिंट , पावर पिरामिड को बदलने का आह्वान
ब्रह्मोस की गूंज: वियतनाम के साथ 700 मिलियन डॉलर की बड़ी डील की तैयारी, भारत बनेगा डिफेंस हब
यूरोप से घसीट लाई गई पंजाब की आफत: गैंगस्टर अमृत डालम का प्रत्यर्पण, ऑपरेशन में खुला बड़ा राज़
बिहार बाढ़ पर बोले मंत्री संतोष सुमन: बाढ़ नई बात नहीं, सरकार पूरी तरह मुस्तैद
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: क्या मोदी-शी की मुलाकात से पिघलेगी भारत-चीन रिश्तों की बर्फ?