नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की बेटी जाहरा पेजेश्कियन चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अपने पिता और पति हसन मजीदी के साथ भारत पहुंचीं जाहरा ने समिट से इतर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सबका ध्यान खींचा है।
अपनी यात्रा के दौरान जाहरा पेजेश्कियन ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। यहाँ उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास, प्रधानमंत्रियों के सफर और उनकी विरासत को करीब से देखा। काले रंग के अबाया में नजर आईं जाहरा ने भारतीय शासन व्यवस्था और नेतृत्व की बारीकियों को समझने में विशेष रुचि दिखाई।
जाहरा और उनके पति हसन मजीदी ने ब्रिक्स बाजार का भी रुख किया। नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में लगे इस बाजार में उन्होंने सदस्य देशों की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। इस दौरान जाहरा ने विशेष रूप से ईरान के पवेलियन का दौरा किया, जहां उन्होंने वहां के कारीगरों से संवाद किया और ईरान की समृद्ध कला को वैश्विक मंच पर सराहा।
जाहरा पेजेश्कियन केवल राष्ट्रपति की बेटी ही नहीं, बल्कि उनके प्रमुख राजनीतिक सलाहकार के रूप में भी जानी जाती हैं। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जाहरा एक चर्चित चेहरा बनी थीं। पिता के नामांकन के समय से लेकर पूरे चुनावी कैंपेन के दौरान उनकी मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण रही। माना जाता है कि विशेष रूप से महिला वोटर्स के बीच मसूद पेजेश्कियन की छवि को मजबूत करने में जाहरा ने अहम भूमिका निभाई थी।
ईरान के राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है। वर्तमान में जब ईरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में भारत के साथ उनकी यह नजदीकी एक कूटनीतिक संदेश देती है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की गई। समिट में शामिल अन्य वैश्विक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की सक्रियता और ईरान की भागीदारी, बदलते वैश्विक समीकरणों और एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर इशारा करती है।
Daughter of Iranian President Masoud Pezeshkian, Zahra Pezeshkian, along with her husband Hassan Majidi, visited the BRICS Bazaar at the National Crafts Museum in New Delhi, exploring the rich art, crafts and cultural heritage showcased by BRICS member and partner countries. pic.twitter.com/qDcLZg4XCN
— Iran in India (@Iran_in_India) September 12, 2026
# जीने का मकसद खत्म : एशियन गेम्स से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी का छलका दर्द, दी सुसाइड की धमकी
बिग बॉस 20: बिग लॉस के ठप्पे से घिरे अमन, आम्रपाली के बचाव में उतरे सलमान खान
वो पागलपन का बाप है और मैड साइंटिस्ट है : बिग बॉस में अरिजीत सिंह के लिए काजी तौकीर ने कही दिल की बात
BRICS 2026: बंद कमरे से बाहर आते ही मोदी-जिनपिंग की गर्मजोशी, क्या बदल रही है भारत-चीन की कूटनीति?
5G के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर तकनीशियन को बांधा, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
9 छक्के, 11 चौके और 44 गेंदों में तबाही: इंग्लैंड लायंस ने श्रीलंका को चटाई धूल
मुख्यमंत्री की कुर्सी या प्रॉपर्टी डीलर की गद्दी? कांग्रेस के वार से मची हलचल
शुक्रिया से रणनीति तक: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में क्या कुछ हुआ?
BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग का दिल्ली आगमन, संयुक्त घोषणापत्र पर बनी सहमति
जसप्रीत बुमराह का बदला और वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष: नेट प्रैक्टिस में क्या हुआ?