भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों मैदान के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौके बरसाने के बाद अब हिटमैन टीवी की दुनिया में धमाका करने को तैयार हैं। 19 सितंबर से उनका नया शो फैमिली फुल हाउस टीवी पर दस्तक देने वाला है।
प्रोमो ने मचाया धमाल शो के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में रोहित शर्मा अपने बिंदास और मजाकिया अंदाज में नजर आएंगे। प्रोमो की झलक देखकर फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि यह शो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात होने वाला है।
अभिषेक नायर का बड़ा खुलासा शो के पहले एपिसोड में रोहित के पुराने साथी और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर शामिल हुए। नायर ने रोहित के भुलक्कड़ होने का एक पुराना और मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि रोहित की चीजें भूलने की आदत आज की नहीं, बल्कि उनके शुरुआती दिनों (17 साल की उम्र) से चली आ रही है।
ट्रेन में धक्का और गायब हुआ किट बैग! अभिषेक नायर ने बताया कि जब रोहित का पहली बार मुंबई रणजी टीम के लिए चयन हुआ, तो वे मैच के दिन स्टेडियम पहुंचे, लेकिन अपना किट बैग साथ लाना ही भूल गए। जब टीम के साथियों ने किट बैग के बारे में पूछा, तो रोहित ने बड़ी चतुराई से बहाना बनाया।
रोहित ने कहा, ट्रेन में आ रहा था, तो किसी ने धक्का मार दिया और मेरा किट बैग वहीं गिर गया। नायर की बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। बाद में खुद रोहित ने भी स्वीकार किया कि यह किस्सा बिल्कुल सच था और उस समय उन्होंने ये बहाना बनाया था।
19 सितंबर की तारीख क्यों है खास? रोहित शर्मा का यह शो 19 सितंबर से रात 9:30 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। रोहित के लिए 19 सितंबर की तारीख बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
फैंस अब यह देखने के लिए बेताब हैं कि टीवी की स्क्रीन पर हिटमैन के और कौन-कौन से राज खुलते हैं।
Rohit ke plans, kitbag ke plans… alag alag 😂
— sonytv (@SonyTV) September 12, 2026
Shuru ho raha hai 19th September se raat 9:30 baje, sirf #SonyEntertainment Television aur Sony LIV par.#RohitSharma #FamilyFullHouse #ComingSoon #SonyTV@ImRo45 pic.twitter.com/H3KKSBaKLJ
पीए के घर मिला कैश और सोना: हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कमजोर न पड़े
ब्रिक्स समिट में अशांति फैलाने की साजिश नाकाम: पन्नू के इशारे पर काम करने वाले तीन गिरफ्तार
जयपुर में दहला देने वाली वारदात: सिरफिरे पिता ने सोते हुए पत्नी और तीन बेटियों को कुचला, मौके से फरार
मीटिंग में बस चाय अच्छी थी... : लद्दाख पर केंद्र से बातचीत बेनतीजा, सोनम वांगचुक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
9 छक्के, 11 चौके और 44 गेंदों में तबाही: इंग्लैंड लायंस ने श्रीलंका को चटाई धूल
सिंटा (CINTAA) का दंगल: सड़क पर भिड़ीं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां, पुलिस को देनी पड़ी चेतावनी
हरीश रावत के करीबी पर ED का शिकंजा, पूर्व सीएम ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
पार्टी की लड़ाई कमजोर न पड़े , हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के सभी पद
9 महीने के बच्चे का पर्वतारोहण ! नन्हे हाथों-पैरों का यह वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
तू तो पार्ले-जी के साथ मुफ्त आई थी... : आलिया भट्ट का वो बचपन का किस्सा जिसे सुनकर हंसी नहीं रोक पाए फैंस