उत्तराखंड की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपने सभी सांगठनिक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस कदम की जानकारी दी है।
ईडी की कार्रवाई के बाद उठा कदम हरीश रावत के निजी सचिव (OSD) रहे व्यक्ति के ठिकानों पर हाल ही में हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद से ही सियासी पारा गरम था। रावत ने साफ किया कि वह अपने सहयोगी पर लगे आरोपों से दुखी हैं, लेकिन पार्टी के संघर्ष में उनकी वजह से कोई कमजोरी न आए, इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं।
मैं किसी पद पर नहीं रहना चाहता रावत ने कहा, मैं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा देता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे किसी कृत्य या मेरे सहयोगियों पर लगे आरोपों से पार्टी की छवि पर आंच आए।
जांच पर बोले पूर्व सीएम अपने सहयोगी के घर मिले कैश और गहनों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सत्य का खुलासा आने वाले समय में होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर परीक्षाओं में कहीं कोई एरर ऑफ जजमेंट हुआ है, तो उसके लिए वे उत्तराखंड की जनता से माफी मांगते हैं।
दोषी हूं तो मुझे सजा मिले रावत ने अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए कहा कि उनके समय में 42 हजार से ज्यादा भर्तियां पारदर्शी तरीके से की गई थीं। उन्होंने चुनौती दी कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने का कोई प्रमाण है, तो उसे सीबीआई या ईडी को सौंपे। उन्होंने कहा, यदि मैंने कोई चूक की है, तो मैं दंड का पात्र हूं।
सियासी नरेटिव का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर एक खास तरह का नरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं और वे इस लड़ाई में किसी भी तरह से बाधा नहीं बनना चाहते।
*सामने टीवी पर खबर आ रही है कि देहरादून में हरीश रावत के पीए के पास भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी आदि पकड़ी गई या पकड़ाई गई, इस तथ्य का खुलासा तो आने वाले समय में होगा और यह सत्य है कि श्री जीना मेरे ओएसडी रहे हैं और मैं जितने भी पदों पर रहा, चाहे पार्टी में रहा या सरकार में रहा,… pic.twitter.com/Z6rZYcVev0
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) September 11, 2026
अंदाज पुराना, जलवा नया : AI के जरिए 80 के दशक में लौटे टीम इंडिया के खिलाड़ी
गरीबी पर पर्दा : BRICS समिट के लिए दिल्ली की सजावट पर उठे सवाल
BRICS में पीएम मोदी की दो टूक: यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार अब और नहीं टाला जा सकता
महिला एशिया कप फाइनल: हम किसी को भी हरा सकते हैं - खिताबी जंग से पहले श्रीलंकाई कप्तान की भारत को खुली चुनौती
कोलकाता मेट्रो बना अखाड़ा: RPF जवान से सरेआम भिड़ीं महिलाएं, वीडियो देख दंग रह गए लोग
यूरोप में छिपे गैंगस्टर का गेम ओवर : मोल्दोवा से दबोचा गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृतपाल
सिंटा (CINTAA) ऑफिस के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह के बीच तीखी बहस, पुलिस को आना पड़ा दखल
रूस का भारत को बड़ा उपहार: फर्टिलाइजर की निर्बाध सप्लाई से किसानों की बढ़ेगी पैदावार
IND vs AFG: दिल्ली में दिखेगा टी20 महासंग्राम, जानें कब और कहां देखें लाइव
बिहार में बाढ़ का कहर: तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, मांग की स्पेशल पैकेज