नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहद अनौपचारिक और दिलचस्प पल सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान विदेशी महिला प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए जो उत्साह दिखाया, वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
कैन वी हैव अ पिक्चर? : पीएम से गुजारिश शुक्रवार (11 सितंबर) को ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन के बाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला प्रतिनिधियों का एक समूह बैकड्रॉप के पास खड़े प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचता है। एक प्रतिनिधि आगे बढ़कर उनसे पूछती हैं, Can We Have A Picture? (क्या हम एक तस्वीर ले सकते हैं?)।
खुले दिल से किया स्वागत पीएम मोदी ने इस गुजारिश को बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वीकार किया। वे मुस्कुराए और प्रतिनिधियों के साथ फोटो के लिए खड़े हो गए। पीएम का यह सरल और सहज व्यवहार देखकर वहां मौजूद अन्य प्रतिनिधि भी उत्साहित हो गए और उन्होंने भी अपने साथ तस्वीरें लेने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ सामूहिक तस्वीरें खिंचवाईं।
तस्वीर के दौरान हंसी-मजाक का माहौल इस फोटो सेशन के दौरान माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया, जब तस्वीर ले रहे अधिकारी ने मजाकिया अंदाज में कहा, आप सभी महिलाएं बहुत भाग्यशाली हैं। इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी प्रतिनिधि ठहाके मारकर हंस पड़े। जवाब में समूह की ओर से भी कहा गया, हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं। इस पूरे पल के दौरान पीएम मोदी चेहरे पर मुस्कान के साथ सभी का अभिवादन करते दिखे।
ब्रिक्स 2026: वैश्विक मंच पर भारत की धमक भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक आर्थिक सहयोग पर जोर दिया, लेकिन आधिकारिक बैठकों के बीच उनका यह अनौपचारिक फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
When the BRICS moment comes with a photo op! 📸🇮🇳
— MyGovIndia (@mygovindia) September 11, 2026
BRICS delegates gather around PM @narendramodi for a memorable picture.#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship #MEAIndia pic.twitter.com/6evCv7kFJ8
MPSC पेपर लीक: आदित्य ठाकरे का राजभवन में बड़ा कदम, न्यायिक जांच और इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत
नेपाल का ऐतिहासिक धमाका: एशिया कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, फाइनल में UAE को दी मात
ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी की दो-टूक: ग्लोबल साउथ संकटों की फ्रंट रो में, लेकिन निर्णय लेने में सबसे पीछे
कश्मीर में NIA का बड़ा प्रहार: 7 ठिकानों पर छापेमारी, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क का होगा पर्दाफाश
बिग बॉस 20: पहले हफ्ते का रॉकस्टार कौन? वीकेंड का वार में सलमान खान ने खोला राज!
BRICS 2026: इथियोपिया ने खनन क्षेत्र में किया भारत का स्वागत, मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर पर बनी सहमति
स्क्रीन दिखाती है दुनिया, किताबें देती हैं उसे समझने की दृष्टि: मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज
ब्रिक्स समिट में अशांति फैलाने की साजिश नाकाम: पन्नू के इशारे पर काम करने वाले तीन गिरफ्तार
DUSU चुनाव 2026: NSUI की बगावत से पलटा खेल, क्या ABVP को मिलेगी वॉकओवर जीत?
डॉलर की बादशाहत को चुनौती: ब्रिक्स का महा-गठबंधन और ट्रंप की बढ़ती बेचैनी