नई दिल्ली: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने आज (12 सितंबर 2026) के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित या परिवर्तित रहेगी।
मैप से समझें ट्रैफिक का हाल दिल्ली पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक कलर-कोडेड मैप जारी किया है। इसमें नीले रंग से वैकल्पिक रास्तों को, नारंगी से कंट्रोल्ड (सीमित आवाजाही) सड़कों को और बैंगनी रंग से पूरी तरह प्रतिबंधित इलाकों को दर्शाया गया है। लाल स्टार के निशान उन पॉइंट्स को दिखाते हैं जहां पुलिस ट्रैफिक को डायवर्ट करेगी।
इन प्रमुख रास्तों से बचें सुरक्षा प्रतिबंधों का सबसे अधिक असर प्रगति मैदान और भारत मंडपम के आसपास के इलाकों में होगा। लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रभावित होने वाली प्रमुख सड़कों में रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट सी-हेक्सागन, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड और नेशनल हाईवे 48 (परेड रोड) शामिल हैं।
मेट्रो का करें उपयोग पुलिस प्रशासन ने नागरिकों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है। यदि आप एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन) जा रहे हैं, तो अपनी यात्रा का समय सामान्य से काफी पहले रखें। संभव हो तो मेट्रो का ही सहारा लें।
जरूरी सेवाओं को छूट आपातकालीन वाहनों और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। वहीं, दिल्ली के बाहर से आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों, जिनका दिल्ली में काम नहीं है, उनके प्रवेश पर आज पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे घर से निकलने से पहले जारी एडवाइजरी को ध्यान से देख लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
*BRICS Summit 2026
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 11, 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍 In view of the BRICS Summit on September 12, 2026, traffic diversions and regulated movement will be implemented on key routes across Delhi from 09:30 hrs to 21:00 hrs.
•Commuters are advised to plan their journeys in advance and allow… pic.twitter.com/GEnMwImyS9
9 छक्के, 11 चौके और 44 गेंदों में तबाही: इंग्लैंड लायंस ने श्रीलंका को चटाई धूल
पार्टी की लड़ाई कमजोर न पड़े , हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के सभी पद
5G के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर तकनीशियन को बांधा, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
# जीने का मकसद खत्म : एशियन गेम्स से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी का छलका दर्द, दी सुसाइड की धमकी
दिल्ली BRICS बाजार में छाईं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान, सादगी और ज्ञान के कायल हुए लोग
क्या ब्रिक्स का न्यू डेवलपमेंट बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत? भारत के लिए क्यों है यह गेम चेंजर
ब्रिक्स समिट का ऐतिहासिक आगाज: पीएम मोदी ने बदला वैश्विक विमर्श का रुख
दुबई के शेख का भारत पर बड़ा दांव: ओडिशा एल्युमीनियम प्रोजेक्ट के लिए 1.10 लाख करोड़ का निवेश
क्या जिंदा है ओसामा का बेटा हमजा? 9/11 की 25वीं बरसी पर अल-कायदा के वीडियो ने छेड़ी नई बहस
फ्लाइट में गूंजे हनुमान अंश के सुर: गायक सुनील लोधी की आवाज ने यात्रियों को किया भावुक