लाल सागर अब केवल व्यापारिक मार्ग नहीं, बल्कि युद्ध का एक नया अखाड़ा बन चुका है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक ऐसी चाल चली है, जिसने युद्ध के पारंपरिक सिद्धांतों को ही बदल कर रख दिया है। लुंगी और चप्पल में दिखने वाले इन लड़ाकों ने बिना किसी भारी भरकम सैन्य साजो-सामान के, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यमन के एक बड़े शहर पर कब्जा कर लिया है।
AI का खतरनाक इस्तेमाल: जनरल की क्लोन आवाज
हूतियों ने इस हमले में बंदूकों से ज्यादा डिजिटल हथियार का इस्तेमाल किया। यमनी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल तारिक सालेह की आवाज को AI के जरिए क्लोन किया गया। एक फर्जी ऑडियो क्लिप तैयार की गई, जिसमें जनरल की आवाज में सैनिकों को पीछे हटने का आदेश दिया गया। इस क्लिप के वायरल होते ही यमनी सेना की कतारों में भ्रम फैल गया और हूतियों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह मोखा पर कब्जा जमा लिया।
सैनिकों के मनोबल को दी मात
ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस रिपोर्टों के अनुसार, इस ऑडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया के जरिए बड़े पैमाने पर फैलाया गया। जब सैनिक मोखा की सुरक्षा को लेकर असमंजस में थे, उसी समय जनरल की आवाज में आए आदेश ने उनके मनोबल को तोड़ दिया। हालांकि सालेह की नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज ने इसे साफ तौर पर हूतियों का एक मनोवैज्ञानिक युद्ध (PSYOP) करार देते हुए कहा कि कोई भी आधिकारिक आदेश केवल उनके अधिकृत चैनलों से ही जारी होता है।
क्यों अहम है मोखा पोर्ट?
मोखा बंदरगाह का हूतियों के हाथ में जाना सऊदी अरब समर्थित यमनी सेना के लिए एक बड़ा झटका है। यह शहर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के बेहद करीब है। यह समुद्री रास्ता लाल सागर को अदन की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ता है। होर्मुज जलडमरूमध्य की तरह ही यह दुनिया के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण कारोबारी समुद्री मार्गों में से एक है।
आधुनिक युद्ध का नया अध्याय
यह घटना इस बात का प्रमाण है कि भविष्य का युद्ध केवल मिसाइलों और ड्रोन्स तक सीमित नहीं रहेगा। अब दुश्मन के बीच भ्रम पैदा करने, झूठ फैलाने और डिजिटल तकनीक से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए AI का इस्तेमाल एक नए खतरे के रूप में उभर रहा है। 2022 के सीजफायर के बाद से यमन में जो स्थिति स्थिर बनी हुई थी, हूतियों की इस डिजिटल जीत ने उसे एक बार फिर अस्थिरता की ओर धकेल दिया है।
*#FactCheck One of the most damaging alleged PSYOPs today involved an audio recording purportedly generated with AI and made to sound like @NRFYemen commander Lt. Gen. Tariq Saleh @tarikyemen. The recording reportedly presented Saleh as ordering or announcing a withdrawal and was… https://t.co/CeTFdm28K2 pic.twitter.com/UQRs8ShjGg
— Basha باشا (@BashaReport) September 10, 2026
BRICS बाजार में दिखा ईरानी संस्कृति का जलवा: जहरा पेजशकियान ने की हस्तशिल्प की सराहना
विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर हरियाणा STF का सख्त प्रहार: 27 अपराधी सलाखों के पीछे
80s के लुक में खुद को देख दंग रह गए टीम इंडिया के सितारे, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल
रील्स नहीं चलीं तो भड़का गुस्सा: 5G नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने टेक्नीशियन को टावर से बांधा
क्या ईशान किशन ने खोज लिया टीम इंडिया का अगला उत्तराधिकारी? युवा वैभव सूर्यवंशी के लिए की बड़ी भविष्यवाणी
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के लिए खोले दिल के दरवाजे, कहा- वो क्रेजीपन के बाप हैं
Flipkart Big Billion Days 2026: सेल की तारीख हुई लीक, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग की धूम!
हरीश रावत का चौंकाने वाला कदम: पीए पर ED की रेड के बाद छोड़े पार्टी के सभी पद
मानसून का रौद्र रूप: 70KM की रफ्तार वाली आंधी और 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
हिटमैन का वो किस्सा , जब बिना किट बैग पहुंचे थे स्टेडियम: जिगरी दोस्त ने खोला 17 साल की उम्र का राज!