बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही घर के अंदर तनाव का पारा चढ़ने लगा है। अरिश्फा खान-आम्रपाली दुबे और यंग डीएस ए-काजी तौकीर के बाद, अब शो का नया प्रोमो टीवी एक्टर अमन गांधी और पंचायत फेम आसिफ खान के बीच तीखी जुबानी जंग की गवाही दे रहा है।
शालीनता की सीख या ओवर-स्मार्ट बनने का आरोप? प्रोमो की शुरुआत में दोनों के बीच एक सामान्य बातचीत होती है। आसिफ, अमन को सलाह देते हैं कि उन्हें कुछ बातें बोलने से बचना चाहिए क्योंकि उन्हें गलत तरीके से एडिट किया जा सकता है। इसके बाद अमन उन्हें लड़कियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की हिदायत देते हैं। इस पर आसिफ चिढ़ जाते हैं और उन पर एक्स्ट्रा जेंटलमैन बनने का आरोप लगाते हैं।
तू-तड़ाक से शुरू हुआ विवाद मामला तब बिगड़ा जब अमन ने बात-बात में आसिफ को तू कहकर संबोधित किया। यह बात आसिफ को नागवार गुजरी। आसिफ ने दो टूक कहा कि वह उन्हें आप कहकर बुला रहे हैं, तो अमन को भी अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। दोनों के बीच लहजे को लेकर हुई बहस ने बहस का रूप ले लिया।
लोकल वाले तंज ने लगाई आग बहस के दौरान माहौल तब और गर्म हो गया जब आसिफ ने अमन को विरार फास्ट (ट्रेन) में न चढ़ने की सलाह दी। इस पर अमन ने तंज कसते हुए कहा, मैं लोकल-वोकल में आता ही नहीं। जवाब में आसिफ ने गर्व से कहा कि वह लोकल वाले ही हैं। अमन ने पलटवार करते हुए कहा, आपका भी लोकल वाला ही दिख रहा है।
दर्शकों की निगाहें एपिसोड पर हालांकि प्रोमो में लड़ाई की सटीक वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अमन और आसिफ के इस तीखे अंदाज ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। क्या यह बहस किसी बड़े विवाद की शुरुआत है? इसे जानने के लिए दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
#AmanGandhi aur #AasifKhan ke beech words ka war 🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 11, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. pic.twitter.com/JV1Wlo81Q4
जहरीली शराब से 16 मौतें: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल की आंधी तय! ट्रेंट बोल्ट ने बताया कीवी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा
राजस्थान का नया विकास मॉडल : सीएम भजनलाल शर्मा के 10 बड़े फैसले जो बदल रहे राज्य की तस्वीर
लग्जरी का नया मुकाम: BMW ने लॉन्च की नई 7 Series और दमदार i7, 728km की रेंज ने बढ़ाई टेंशन
दुनिया सबसे जटिल दौर से गुज़र रही है; ईरान के राष्ट्रपति ने ब्रिक्स के सामने रखा बड़ा सवाल
मिस्टर सिंह, आपको ड्राइविंग नहीं आती : अमेरिका में सरकारी विज्ञापन पर मचा बवाल, नस्लवाद का आरोप
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका: स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी समेत 3 स्टार एथलीट टीम से बाहर
क्या 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे विराट कोहली? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने दिया बड़ा बयान
काउंटी क्रिकेट में कुलचा का जलवा: कुलदीप के बाद चहल की फिरकी ने मचाया कोहराम
शांति चाहते हैं, पर एक इंच जमीन भी नहीं : चीन को रिजिजू की दो-टूक चेतावनी