टोक्यो की राह हुई मुश्किल जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय खेल जगत के लिए बुरी खबर है। हाल ही में कुश्ती में डोपिंग विवाद के बाद अब एथलेटिक्स टीम से तीन बड़े नाम बाहर हो गए हैं। इस फैसले से भारतीय ट्रैक एवं फील्ड टीम की संख्या 77 से घटकर 74 रह गई है।
स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी बाहर टीम से बाहर होने वालों में सबसे चौंकाने वाला नाम स्टार जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी का है। अन्नू ने 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के चयन अध्यक्ष अदिल सुमरिवाला ने स्पष्ट किया कि अन्नू बृहस्पतिवार को हुए अंतिम ट्रायल में क्वालीफाइंग मार्क हासिल करने में नाकाम रहीं, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।
खराब प्रदर्शन और मेडिकल वजह बनीं बाधा अन्नू रानी के अलावा उभरते हुए लॉन्ग जंपर शहनवाज खान और स्प्रिंटर नित्या गांधे को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एफआई के अनुसार, इन दोनों खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन और मेडिकल कारणों के चलते टीम से बाहर किया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई चयन समिति की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।
डोपिंग की मार से कुश्ती टीम भी कमजोर इससे पहले भारतीय कुश्ती दल को भी बड़ा झटका लगा था। फ्रीस्टाइल रेसलर मुकुल दहिया और ग्रीको-रोमन पहलवान दीपक डोपिंग के कारण बाहर हो गए हैं। दीपक क्लोमीफीन के सेवन के दोषी पाए गए थे। इन खिलाड़ियों के बाहर होने से भारतीय कुश्ती खेमे की पदक उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।
क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 15 सदस्यीय स्क्वाड में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार एशियन गेम्स में डेब्यू करेंगे। टीम में केवल 5 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्हें पिछले एशियाई खेलों का अनुभव है। अब देखना होगा कि 74 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम और नई क्रिकेट टीम जापान में भारत के लिए कितने पदक ला पाती है।
Long jumper Shahnavaz Khan, javelin thrower Annu Rani and sprinter Nithya Gandhe dropped from India s Asian Games athletics team. Annu did not achieve qualification mark set by Athletics Federation of India, while Nithya and Shahnavaz were omitted due to poor performance and… pic.twitter.com/Ytm9AdKgrK
— Press Trust of India (@PTI_News) September 11, 2026
बैंक हड़ताल: सरकारी सेवाओं पर गहरा असर, जानें क्या खुला है और क्या बंद
BRICS 2026: दिल्ली पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, PM मोदी के साथ अहम बैठक पर टिकी निगाहें
मां बनने के बाद करियर खत्म? परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी पुरानी रूढ़ियां, दीपिका-आलिया और प्रियंका को बताया प्रेरणा
गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर बवाल, परेश रावल का तीखा सवाल- क्या ये पाकिस्तान में है?
जहरीली शराब से 16 मौतें: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
4 देशों से शुरू हुआ सफर अब 21 तक: ब्रिक्स मंच पर पीएम मोदी का ग्लोबल विजन
कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी? रंधावा बोले- बुलावा मिले तो मनाने जरूर जाऊंगा
चिन्मय दास और मां के आखिरी पल: बांग्लादेश में मानवता का हुआ क़त्ल
विदर्भ बनेगा देश का नया पावरहाउस : गढ़चिरौली से शुरू होगी देश की पहली क्लीन ग्रीन स्टील क्रांति
अल्लू अर्जुन के फैंस का बड़ा कदम: 8 राज्यों में 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीनेशन का संदेश