नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब सरकारी स्पोर्ट्स सेंटरों और स्टेडियमों में ट्रेनिंग लेने वाले पात्र युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस योजना का लाभ अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-21 आयु वर्ग के उन खिलाड़ियों को मिलेगा, जो दिल्ली सरकार के स्पोर्ट्स सेंटर और स्टेडियम में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सहारा देना है जो अक्सर आर्थिक तंगी के कारण अपनी ट्रेनिंग बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।
सरकार ने साफ किया है कि आर्थिक मदद केवल आर्थिक स्थिति को देखकर नहीं दी जाएगी। चयन की प्रक्रिया में खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन, अनुशासन और नियमित ट्रेनिंग को मुख्य आधार बनाया जाएगा। योजना के तहत एक सेंटर पर अधिकतम 100 खिलाड़ियों को यह लाभ मिलेगा, जबकि बड़े स्टेडियमों में बजट की उपलब्धता के आधार पर यह संख्या 150 तक बढ़ाई जा सकती है।
खेलों के साथ-साथ दिल्ली सरकार ने सुरक्षा के मोर्चे पर भी बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की अपनी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 1,100 जवानों की एक विशेष बटालियन तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने NDRF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर SDRF के गठन और तैयारियों पर चर्चा की। राजधानी में हाल के हादसों के बाद राहत और बचाव कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसकी जरूरत महसूस की गई थी। इस फोर्स को अत्याधुनिक संसाधनों और विशेष प्रशिक्षण से लैस किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
₹2,000 per month will now be provided to eligible Under-14, Under-17, Under-19 and Under-21 athletes training regularly at Delhi Government sports centres and stadiums.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 10, 2026
This support is aimed at helping them stay consistent with their practice.
Keep playing, keep striving. Our… pic.twitter.com/DxqZNWfLLJ
नागपुर-रायपुर हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 की गई जान
अमेरिका में कार के पहिए चोरी, चोरों ने जाते-जाते छोड़ा ऐसा तंज , हैरान रह गई भारतीय महिला!
ब्रिक्स समिट: पुतिन के दिल्ली आगमन से नई रणनीतिक धुरी की आहट, डिफेंस और क्रूड ऑयल पर बड़ी डील की उम्मीद
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन: पीएम मोदी के साथ रक्षा और ऊर्जा सौदों पर रहेगी नजर
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और मिर्जापुर की रोमांचक जंग, जानें गुरुवार का स्कोर
महिला एशिया कप 2026: फाइनल में भारत का सामना किससे? पाकिस्तान या श्रीलंका, आज तय होगा खिताबी मुकाबला
महिला एशिया कप 2026: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा
यूक्रेन का रूस के समुद्री किले पर घातक प्रहार, पुतिन के तीन युद्धपोत तबाह
गोंडा में दहला निषाद पार्टी नेता का मर्डर: दुकान से लौटते वक्त 10 लोगों ने घेरा, भाले से गोदकर की हत्या
टीम इंडिया में मची खलबली: फिजियो कमलेश जैन ने दिया इस्तीफा, क्या वाकई सब कुछ ठीक है?