गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में निषाद पार्टी से जुड़े बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की नृशंस हत्या से हड़कंप मच गया है। बुधवार की रात हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव के रहने वाले विनोद साहनी बुधवार रात करीब आठ बजे शाहपुर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में लल्लन यादव की दुकान के पास चार बाइकों पर सवार करीब 10 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने पहले विनोद के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर कांता व भाला से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विनोद को इलाज के लिए पहले सीएचसी और फिर गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। स्थिति नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों का दावा है कि मरणासन्न हालत में विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विनोद द्वारा हाल ही में किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से हमलावर नाराज थे, जो इस हत्याकांड की मुख्य वजह मानी जा रही है।
परसपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद लखनऊ के केजीएमयू पहुंचे। उन्होंने शवगृह के बाहर धरना दिया और आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने व संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पूरी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 11 सितंबर को गोंडा में एसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
*हमारे निषाद समाज के क्रांतिकारी युवा साथी विनोद निषाद के साथ कल जिस प्रकार सामंतवादी मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा गोली एवं चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, वह अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना है।
— Dr. Sanjay Kumar Nishad (@drsanjayknishad) September 10, 2026
मैं इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करता… pic.twitter.com/cR6CAPsXRE
नांदेड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
नागपुर-रायपुर हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 की गई जान
राशन कार्ड पर मुफ्त ट्रैक्टर? सोशल मीडिया के इस दावे का सच आया सामने
घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि शिकारी को ही दुम दबाकर भागना पड़ा!
पुतिन का दिल्ली आगमन: मोदी के साथ Su-57 और ब्रह्मोस की सीक्रेट डील, जानें इस दौरे की 4 बड़ी बातें
महिला एशिया कप: मंधाना को चुप कराने का बांग्लादेशी प्रयास पड़ा भारी, युवा नंदिनी ने बदले से जीता दिल
फाइनल की दहलीज पर भारतीय शेरनियां: जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने किसे दिया जीत का श्रेय?
राजस्थान का नया विकास मॉडल : सीएम भजनलाल शर्मा के 10 बड़े फैसले जो बदल रहे राज्य की तस्वीर
दिल्ली लैंड करते ही पुतिन का स्वागत करने वाली वह मिस्ट्री गर्ल कौन?
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पर्सनल आर्मी से न्यूक्लियर ब्रीफकेस तक, पुतिन की अभेद्य सुरक्षा का पूरा खाका