जयपुर। राजस्थान के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है। प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत मिले हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और बदलते मौसमी सिस्टम के कारण 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है।
11 सितंबर से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट प्रशासन ने 11 सितंबर के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
12 से 16 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश 12 सितंबर से प्रदेश में पुरवाई हवाओं का असर बढ़ेगा, जिससे बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होगी। 13 और 14 सितंबर को कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के अलावा उदयपुर संभाग के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में भी होगी बारिश फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 13 से 15 सितंबर के बीच जालोर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर और बालोतरा में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है। जैसलमेर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में भी छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम और सक्रिय मानसून ट्रफ नमी ला रहे हैं, जिससे मौसम में यह बदलाव आया है। इसके बाद 15 से 18 सितंबर के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है, जिससे राहत का यह दौर आगे भी बढ़ सकता है। हालांकि, लंबी अवधि का पूर्वानुमान होने के कारण इसमें बदलाव संभव है।
*राजस्थान मौसम अपडेट 10 सितंबर
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 10, 2026
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 11 सितंबर से तथा पश्चिमी राज. के कुछ भागों में 12-16 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। 13-14 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना। pic.twitter.com/ZvvMmquOai
ब्रिक्स 2026: दिल्ली में महाशक्तियों का जुटान, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें
प्रतापगढ़: हॉस्टल से पैदल कलेक्टर दफ्तर पहुंचीं 15 छात्राएं, वार्डन और बदहाल व्यवस्था की खोली पोल
#हैवान का धमाका: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर पर क्या बोले दर्शक?
वायरल वीडियो: बच्चे के पास आकर बैठा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग
रील के चक्कर में मौत से सामना: 30 फीट ऊंचे डैम से कूदे युवक की हड्डियां टूटीं
पुतिन का दिल्ली में ग्रैंड वेलकम: यूक्रेन जंग के बाद पहली भारत यात्रा, मोदी के साथ तय होगी नई वैश्विक बिसात
राजस्थान का नया विकास मॉडल : सीएम भजनलाल शर्मा के 10 बड़े फैसले जो बदल रहे राज्य की तस्वीर
क्या टल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20? जानिए पूरी सच्चाई
मराठी भाषा विवाद: संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मजाक था, माफी चाहता हूँ
ब्रिक्स 2026: सऊदी अरब और यूएई ने क्यों थामा ब्रिक्स का हाथ? बदलती वैश्विक राजनीति का पूरा गणित