पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। राघव चड्ढा ने न केवल पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि अपनी पूर्व पार्टी की तुलना एक्स गर्लफ्रेंड से कर दी है।
AAP का बर्ताव एक्स गर्लफ्रेंड जैसा चंडीगढ़ में बीजेपी की एक बैठक के दौरान राघव चड्ढा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार उनका नाम ले रही है, जबकि वह राजनीति में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा, AAP एक एक्स गर्लफ्रेंड की तरह व्यवहार कर रही है, जिसे पता है कि उसका बॉयफ्रेंड आगे बढ़ चुका है, लेकिन वह फिर भी उसका नाम लिए जा रही है। उन्होंने तंज कसा कि पार्टी कहीं उनके चक्कर में अपनी नस न काट ले।
नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स की गंभीर स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के गांवों और शहरों में चिट्टा खुलेआम बिक रहा है और इसकी होम डिलीवरी तक हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े विज्ञापनों से नशा खत्म नहीं होगा। चड्ढा ने सरकार से सवाल किया कि पिछले 15 सालों से बढ़ रही इस समस्या को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
संगरूर आत्महत्या मामला और नशा मुक्तसर यात्रा संगरूर आत्महत्या मामले में गुलजार सिंह का जिक्र करते हुए चड्ढा ने कहा कि बेटे के नशे की लत से परेशान पिता को न्याय देने के बजाय अपमानित किया गया, जिसके चलते उन्होंने जान दे दी। इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने घोषणा की कि बीजेपी 18 से 30 सितंबर तक नशा मुक्तसर यात्रा निकालेगी, जिसका उद्देश्य पंजाब को ड्रग्स से मुक्त करना है।
AAP का तीखा पलटवार राघव चड्ढा के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। आप नेता अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए दावा किया कि चड्ढा ने 26 अगस्त को दिल्ली में वोट के लिए फॉर्म-6 भरा था और 2 सितंबर को उनका वोट वहां जुड़ भी गया।
AAP ने सवाल उठाया कि जब चड्ढा का वोट दिल्ली में सक्रिय हो चुका था, तो वह पंजाब सरकार पर वोट कटवाने के झूठे आरोप क्यों लगा रहे हैं। पार्टी ने इसे पंजाब सरकार के खिलाफ चड्ढा और बीजेपी की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।
*Raghav Chadha और BJP का पंजाब से नफ़रत और पंजाब को बदनाम करने का झूठ बेनकाब!
— AAP (@AamAadmiParty) September 10, 2026
चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक 26 अगस्त को Raghav Chadha ने दिल्ली में वोट बनवाने के लिए Form 6 दाखिल किया, और 2 सितंबर को उनका वोट अप्रूव होकर जुड़ गया।
लेकिन 3 सितंबर को Raghav Chadha छाती… pic.twitter.com/gn8ecSMWlN
लिंक्डइन अब मैट्रिमोनियल साइट? नौकरी की तलाश के बीच मां ने बेटे के लिए खोजा परफेक्ट रिश्ता
मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी अवैध मस्जिद पर एक्शन, MMRDA ने दिए ढहाने के निर्देश
क्या अब रोबोट बनेंगे आपके पर्सनल बार्बर? नाई की हरकतों से AI को दी जा रही इंसानी ट्रेनिंग
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला ऑन कैमरा मोबाइल, वार्डन पर गंभीर आरोप
पंजाब के स्कूलों का सोशल ऑडिट : इस बार कमियां नहीं, खूबियों पर टिकी सीजेपी की नजर
हॉकी का हाहाकार : भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री
कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: मधु गौड़ याश्की को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की कमान
महिला एशिया कप 2026: फाइनल की जंग के लिए तैयार टीम इंडिया , आज बांग्लादेश से होगी रोमांचक भिड़ंत
बाबर आजम के लिए टेस्ट करियर का खतरे की घंटी : क्या टीम से फिर बाहर होंगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान?
ट्रंप का बड़ा दावा: चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा युद्ध , तेल की कीमतों को लेकर भी किया बड़ा वादा