दुबई में महामुकाबला महिला एशिया कप 2026 में आज (10 सितंबर, गुरुवार) पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खिताबी दौर में पहुंचने के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
कब और कहां देखें मैच? यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 7:30 बजे तय किया गया है। मैच की लाइव कवरेज शाम 6:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर उपलब्ध रहेगी।
पिच का मिजाज और मौसम का हाल दुबई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है, जिससे बल्लेबाजों का क्रीज पर टिकना बड़ी चुनौती है। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। साथ ही, भीषण गर्मी भी खिलाड़ियों की परीक्षा लेगी; मैच के दौरान तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हेड-टू-हेड और भारत का दबदबा दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, बांग्लादेश की टीम सिर्फ 3 बार ही जीत का स्वाद चख पाई है। आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा काफी भारी है, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में कोई भी टीम ढील नहीं बरतना चाहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने विजय रथ को बरकरार रखते हुए फाइनल का टिकट कटाना चाहेंगी, जबकि निगार सुल्ताना की नजरें उलटफेर कर इतिहास रचने पर होंगी।
#TeamIndia gears up for the Women’s T20 Asia Cup 2026 semi-final clash! #TeamIndia #WomensAsiaCup2026@BCCIWomen pic.twitter.com/JNfws2UYJc
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 8, 2026
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव, 2 खिलाड़ी बाहर होने की कगार पर; जानें कौन है सेफ?
KBC 18: आंखों की रोशनी खोई तो पत्नी बनीं लाठी , कमलजीत सिंह की कहानी सुन डबडबा आईं अमिताभ बच्चन की आंखें
राहुल गांधी से प्रेरणा पर बोले रोहित पवार, मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद पर दिया बड़ा बयान
BCCI पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा वार: क्या अब बोर्ड को मानना होगा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट ?
ईरान की होर्मुज में दादागिरी : 20 जहाजों को बनाया निशाना, $100 के पार पहुंचा कच्चा तेल
86 की उम्र में बदला येसुदास का लुक, अमेरिका में गूंजी गान गंधर्व की वही जादुई आवाज
बंटवारा 1947 की विफलता के बाद सनी देओल का धमाका, क्या फिर लौटेंगे दबंग पुलिस ऑफिसर बनकर?
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च: 3 लाख की कीमत और बेमिसाल फीचर्स!
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग: IPL का जलवा कायम, टॉप-10 में कौन-सी लीग कहां खड़ी है?
शीतल देवी का जलवा: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में जीता गोल्ड, भारत ने आखिरी दिन बटोर लिए 6 मेडल