ब्रिटेन में रह रहे भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। माल्या ने अपने ऊपर हो रही कानूनी कार्रवाई को अन्याय करार देते हुए कहा है कि इस स्थिति से तंग आकर अब उनका मन करता है कि वे कॉकरोच बन जाएं।
मेरे साथ हो रहा है अन्याय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए माल्या ने दावा किया कि उनके साथ भारत सरकार ने बहुत अन्याय किया है। उन्होंने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे 1992 से ही यूनाइटेड किंगडम के स्थायी निवासी हैं और वर्तमान में कानूनी प्रक्रिया के चलते ब्रिटेन छोड़ने में असमर्थ हैं। माल्या के अनुसार, बैंक का पैसा चुकाने के लिए उनका भारत में मौजूद होना जरूरी नहीं है।
ईडी के हलफनामे का दिया हवाला माल्या ने बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल एक हलफनामे का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस हलफनामे में यह स्पष्ट है कि ईडी ने 2021 में बैंकों को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सौंपी है। माल्या का तर्क है कि यदि बैंकों के पास यह पैसा पहुंच चुका है, तो फिर मीडिया उन्हें धोखेबाज़ क्यों कहता है? उन्होंने सवाल किया, क्यों न यह पूछना शुरू किया जाए कि मुझे मेरा रिफंड कब मिलेगा?
भगोड़ा होने के आरोपों को नकारा किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एसबीआई समेत कई बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने के आरोपी माल्या ने सफाई दी कि वे अपनी मर्जी से भारत नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, जो लोग समझते हैं कि रीपेमेंट भौतिक उपस्थिति (physical presence) पर निर्भर करता है, उन्हें फिर से सोचने की जरूरत है।
कॉकरोच वाली टिप्पणी पर चर्चा अपने पोस्ट के अंत में माल्या ने हताशा जाहिर करते हुए लिखा, मैंने जितने भी अन्याय झेले हैं और झेल रहा हूँ, उन्हें देखते हुए सोचा करता हूं कि क्या मुझे कॉकरोच बन जाना चाहिए। शायद उस तरफ बेहतर जिंदगी मिल जाए। माल्या का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
To all who believe in fair and proper accounting justice please see the following table. Do I still deserve the way I am berated by the media and referred to as a fraudster at the very outset of a journalist’s script ? Why not start asking when I will get my refund ? pic.twitter.com/oP80Ba5Nuw
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 8, 2026
iPhone 18 लॉन्च: तकनीक से ज्यादा इंटरनेट पर छाये मीम्स, पुरानी पीढ़ी के यूजर्स की उड़ी खिल्ली
एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका
दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज: विजय सालगांवकर की वापसी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग
महिला एशिया कप 2026: फाइनल की जंग के लिए तैयार टीम इंडिया , आज बांग्लादेश से होगी रोमांचक भिड़ंत
एप्पल का धमाका: पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
दुबई में विराट कोहली का जलवा: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स के पैरों में दिखा One8
इंग्लैंड की पिचों पर छिड़ा घमासान: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत पर लगाया पैसे की ताकत का आरोप
पुतिन चाहते हैं शांति, रुकावट कोई नियम नहीं बल्कि दो लोगों की नफरत है : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा
मॉर्निंग न्यूज: तेल की कीमतों में लगी आग, ज़ेलेंस्की की उड़ान पर ड्रोन का साया और भारत का मेगा रेलवे प्लान
दलीप ट्रॉफी 2026: खिताबी जीत के मुहाने पर ईस्ट जोन, 584 रनों की विशाल बढ़त से साउथ जोन पस्त