नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के किरदारों की चर्चा के बीच, अब सनी देओल के हनुमान अवतार ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा फायर सीक्वेंस? हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में भगवान हनुमान का एक एपिक फायर सीक्वेंस है। इसे शूट करने और तैयार करने में मेकर्स को करीब दो महीने का लंबा समय लगा है। दावा किया जा रहा है कि यह इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और हाइटेक फायर सीक्वेंस हो सकता है।
अभी भी बरकरार है सस्पेंस फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो में रणबीर, साई पल्लवी और यश की झलक मिल चुकी है, लेकिन सनी देओल के हनुमान लुक को मेकर्स ने पूरी तरह सीक्रेट रखा है। माना जा रहा है कि हनुमान के लुक को रिवील करना फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट होगा, जिसे क्लाइमैक्स के लिए बचाकर रखा गया है।
प्री-विजुअलाइजेशन पर बारीकी से काम रामायण को केवल एक पौराणिक फिल्म नहीं, बल्कि एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव बनाने की कोशिश की जा रही है। डायरेक्टर नितेश तिवारी और सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने शूटिंग से पहले हर सीन का प्री-विजुअलाइजेशन किया है। वीएफएक्स की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच, निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि वे तकनीकी रूप से इसे ग्लोबल लेवल का बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
दारा सिंह को दी श्रद्धांजलि हनुमान के किरदार को लेकर सनी देओल ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस रोल के साथ पूरी न्याय करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने महान अभिनेता दारा सिंह के हनुमान अवतार को इररिप्लेसेबल (अतुलनीय) बताया है।
रिलीज की तारीख पर नजर फिल्म के पहले पार्ट को 2026 में दिवाली के आसपास भारत में रिलीज करने की योजना है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 6 नवंबर 2026 को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आने की उम्मीद है। फिलहाल, सभी की निगाहें सनी देओल की उस धाकड़ एंट्री और भव्य फायर सीक्वेंस पर टिकी हैं।
Lanka Fire Sequence in Ramayana is going to be the Biggest Fire Sequence in Indian Cinema History in terms of scale 🤯🤯
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) September 8, 2026
It took nearly 2 months to film that sequence and was one of the most Hitech sequence ever filmed : Rishabh Tyagi #Ramayana pic.twitter.com/ar1Ry5QEnq
कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू के बाद अब बेटा भी शक के घेरे में, पुलिस खंगाल रही काली परतें
बिग बॉस 20: भाभी शब्द पर आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, माही विज को दिया मुंहतोड़ जवाब
एशियाई खेलों में स्वर्ण बचाने जापान पहुंची भारतीय हॉकी टीम, LA ओलंपिक पर टिकी नजरें
दलीप ट्रॉफी फाइनल: शतक से 1 रन दूर चूके तिलक वर्मा, साउथ जोन की पारी 336 पर सिमटी
ईरान-US में युद्ध जैसे हालात, भारत का ₹1.1 लाख करोड़ का डिफेंस प्लान: आज की 10 बड़ी खबरें
एशियन गेम्स से पहले नागोया में कुदरत का कहर: 136 साल का रिकॉर्ड टूटा, पानी में डूबे शहर के कई इलाके
वंदे मातरम् पर घमासान: कांग्रेस ने सहयोगियों को दी नसीहत, तो भाजपा ने बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग
बिना डिग्री, लाखों की कमाई: बिहार के 20 साल के लड़के की संघर्ष गाथा वायरल
लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाते जैन? वायरल वीडियो में मुनि सुधा सागर जी ने बताई इसके पीछे की तेज दिमाग वाली थ्योरी
महिला एशिया कप 2026: UAE को धूल चटाकर सेमीफाइनल में बांग्लादेश, अब भारत से होगी महाजंग